Bodh Gaya Places: बोधगया बिहार के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक माना गया है। क्योंकि यहां पर एक हिंदू तीर्थ स्थल है। बता दें कि इस हिंदू तीर्थ स्थान को बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है।
Bodh Gaya Places: बोधगया बिहार के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक माना गया है। क्योंकि यहां पर एक हिंदू तीर्थ स्थल है। बता दें कि इस हिंदू तीर्थ स्थान को बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। मौर्य और गुप्त वंश के शासक भी यहीं से थे। बोधगया का नाम अब बदलकर गया जी कर दिया गया है।
पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गया जी गौतम बुद्ध, भगवान विष्णु का घर है। यह स्थान भारत के धार्मिक अतीत से जुड़े सबसे खास स्थानों में से एक है। यह न केवल हिंदुओं के लिए बल्कि बौद्ध धर्म के लोगों के लिए भी बेहद खास जगह है। महाबोधि मंदिर - महाबोधि मंदिर दुनिया का सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थल है। यह मंदिर भगवान बुद्ध के कार्यों का प्रतीक है। इसका निर्माण सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में करवाया था। मंदिर परिसर में स्थित बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
Trending Video
डुंगेश्वरी गुफा मंदिर - यह गुफा गया से लगभग 12 किलोमीटर दूर एक पहाड़ पर मौजूद है। बौद्ध अनुयायियों का मानना है कि महात्मा बुद्ध ने इस गुफा में रहते हुए वर्षों तक ध्यान किया है। विष्णुपद मंदिर - यह मंदिर फल्गु नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। यहां भगवान विष्णु ने गयासुर को अपने पैरों से कुचला था। इसके बाद चट्टान पर भगवान के पैरों के निशान हैं। धार्मिक और पौराणिक मान्यता के अनुसार, यहां पर पितरों का तर्पण करने के बाद भगवान विष्णु के इस मंदिर में उनके पैरों के दर्शन किया जाता है। मान्यता है कि उनके पैरों के दर्शन मात्र से सभी दुख नष्ट हो जाते हैं। महान बुद्ध प्रतिमा - भारत की सबसे लंबी सोई हुई बुद्ध प्रतिमा गया में मौजूद है। इस प्रतिमा की लंबाई 110 फीट और ऊंचाई 30 फीट है। मंगल गौरी तीर्थ - बिहार के गया जिले में भस्मकूट पर्वत पर स्थित मां मंगला गौरी पालन पीठ के रूप में विराजमान हैं। यहां माता सती का वक्ष गिरा था, जो मंगला गौरी मंदिर के गर्भगृह में मौजूद है। यह भी पढ़ें- Kalashtami upay 2025: राहु-केतु के टेढ़ी नजर से बचने के लिए करें कालाष्टमी पर ये खास उपाय, खुल जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- Bhadrakali Jayanti 2025: भद्रकाली जयंती पर जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन