शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी,
दोहा
प्रथमे गुरूजी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश,
त्रितिये सिमरु माँ शारदा,
मेरे कारज करो हमेश।
शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी।।
प्रथमे तुमको जो कोई ध्यावे,
प्रथमे तुमको जो कोई ध्यावे,
रिद्धि सिद्धि का फल वो पाए,
रिद्धि सिद्धि का फल वो पाए,
तुम काटो सकल कलेश जी,
तुम काटो सकल कलेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी,
शिव गौरा के लाडले गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी।।
जय जय जय गणराज तुम्हारी,
जय जय जय गणराज तुम्हारी,
कृपा करो जाऊँ बलिहारी,
कृपा करो जाऊँ बलिहारी,
तुम रहना साथ हमेश जी,
तुम रहना साथ हमेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी,
शिव गौरा के लाडले गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी।।
लड्डुवन का तोहे भोग लगाए,
लड्डुवन का तोहे भोग लगाए,
वंदना सब मिलकर के गाए,
वंदना सब मिलकर के गाए,
तुम्हे पूजे देश विदेश जी,
तुम्हे पूजे देश विदेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी,
शिव गौरा के लाडले गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी।।
शिव गौरा के लाडले गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी,
आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी।।
******
5. तुम जो कृपा करो तो मिट जाए विपदा सारी (Tum Jo Kripa Karo To Mit Jaye Vipda Sari Bhajan Lyrics)
तुम जो कृपा करो तो,
मिट जाये विपदा सारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी,
तुम हो दया के सागर,
क्या बात है तुम्हारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी।।
तर्ज – तुम जो चले गये तो होगी।
विघ्नौ को हरने वाले,
सुख शांति देने वाले,
मोह पाश काटते हो,
तुम भक्ति देने वाले,
तुमने रचाई श्रष्टि,
तुम ने ही है सवारा,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी।।
तुम पहले पूजे जाते,
फिर काम बनते जाते,
आये शरण तिहारी,
मन चाहा फल है पाते,
मुझको गले लगा ले,
आया शरण तिहारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी।।
लम्बे उदर में तुमने,
संसार है छिपाया,
सतगुण से है भरी हुई,
गणराज तेरी काया,
दुर्गुण पे सतगुणो सी,
ये मुस की सवारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी।।
तुम जो कृपा करो तो,
मिट जाये विपदा सारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी,
तुम हो दया के सागर,
क्या बात है तुम्हारी,
ओ गौरी सूत गणराजा,
गणनायक गजमुख धारी।।
******
6. सबसे पहले तुम्हे मनाऊं गौरीसुत महाराज (Sabse Pahle Tumhe Manau Gauri Sut Ganraj Bhajan Lyrics)
सबसे पहले तुम्हे मनाऊँ,
दोहा
प्रथमे गौरा जी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश,
त्रितिये सीमरु शारदा,
मेरे कण्ठ करो प्रवेश।
सबसे पहले तुम्हे मनाऊँ,
गौरी सूत महाराज,
तुम हो देवों के सरताज,
दूंद दुँदाला सूँड़ सुन्डाला,
मस्तक मोटा कान,
तुम हो देवों के सरताज।।
तर्ज – देख तेरे संसार की हालत।
गंगाजल स्नान कराऊँ,
केसर चंदन तिलक लगाऊं,
रंग बिरंगे फुल मे लाऊँ,
सजा सजा तुमको पह्राऊ,
लम्बोदर गज्वद्न विनायक,
राखो मेरी लाज,
तुम हो देवों के सरताज।।
जो गणपति को प्रथम मनाता,
उसका सारा दुख मीट जाता,
रीद्धी सिध्दि सुख सम्पति पाता,
भव से बेड़ा पार हो जाता,
मेरी नैया पार करो,
मैं तेरा लगाऊं ध्यान,
तुम हो देवों के सरताज।।
पार्वती के पुत्र हो प्यारे,
सारे जग के तुम रखवाले,
भोलेनाथ है पिता तुम्हारे,
सूर्य चन्द्रमा मस्तक धारें,
मेरे सारे दुख मीट जाये,
देवों यही वरदान,
तुम हो देवों के सरताज।।
सबसे पहले तुम्हे मनाऊ,
गौरी सूत महाराज,
तुम हो देवों के सरताज,
दूंद दुँदाला सूँड़ सुन्डाला,
मस्तक मोटा कान,
तुम हो देवों के सरताज।।
******
7. मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे (Sadhana Shree Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare Bhajan Lyrics)
मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे,
भोले बाबा जी की आँखों के तारे,
प्रभु सभा बीच में आ जाना, आ जाना।
मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे।
तेरी काया कंचन-कंचन,
किरणों का है जिसमें बसेरा।
तेरी सूंड सुंडाली मूरत,
तेरी आँखों में खुशियों का डेरा।
तेरी महिमा अपरंपार,
तुझको पूजे ये संसार।
प्रभु अमृत रस बरसा जाना, आ जाना।
मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे।
प्रभु भजन तुम्हारे गाएँ,
सबसे पहले हम तुमको मनाएँ।
धूप-दीपों की ज्योति जलाएँ,
मन मंदिर में झाँकी सजाएँ।
मेरे भोले भगवान,
दे दो भक्ति का दान।
प्रभु नैया पार लगा जाना, आ जाना।
मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे।
मेरे विघ्न-विनाशक देवा,
सबसे पहले करें तेरी सेवा।
सारे जग में आनंद छाया,
बोलो जय-जय गजानंद देवा।
बाजे सुर और ताल,
तेरा गुण गाए संसार।
घुँघरू की खनक-खनक जाना, आ जाना।
मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे।
******
8. तेरी जय हो गणेश (Teri Jai Ho Ganesh Bhajan Lyrics In Hindi)
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
श्लोक
प्रथमे गौरा जी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश,
तृतीये सुमिरु शारदा,
मेरे कारज करो हमेश।
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
किस जननी ने तुझे जन्म दियो है,
किस जननी ने तुझे जन्म दियो है,
किसने दियो उपदेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
माता गौरा ने तेनू जन्म दियो है,
माता गौरा ने तेनू जन्म दियो है,
शिव ने दियो उपदेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
कारज पूरण कदहि होवे,
कारज पूरण कदहि होवे,
गणपति पूजो जी हमेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
सिमरु चरण तेरा, ध्यानु यश गावे,
सिमरु चरण तेरा, ध्यानु यश गावे,
हृदय करो प्रवेश,
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश।
******
9. पहले ध्यान श्री गणेश का (Pehle Dhyan Shree Ganesh Ka Bhajan Lyrics In Hindi)
पहले ध्यान श्री गणेश का,
मोदक भोग लगाओ।
भक्ति मन से कर लो भक्तो,
गणपति के गुण गाओ।
पहले ध्यान श्री गणेश का।
द्वार-द्वार, घर-आँगन सब पर,
शुभ प्रभु की है प्रतिमा।
देवों में जो देव पूज्य है,
गणपति की है गरिमा।
मंगल अति सुमंगल है जो,
मंगल अति सुमंगल है जो,
उनको नयन बसाओ।
पहले ध्यान श्री गणेश का।
आरती, स्तुति, भजन, प्रार्थना,
शंख-नाद भी गूँजे।
मंगल जल दर्शन से गणपति,
तन-मन सबका भीगे।
सब भक्तों का मंगल कर दो,
सब भक्तों का मंगल कर दो,
मन सबका हर्षाओ।
पहले ध्यान श्री गणेश का।
सब त्यौहार उन्हीं से शुभ हैं,
गणपति का त्योहारा।
मूषक वाहन श्री गणेश का,
ऐसा देव हमारा।
कीर्तन-भजन नारायण करते,
कीर्तन-भजन नारायण करते,
उत्सव आज मनाओ।
पहले ध्यान श्री गणेश का।
पहले ध्यान श्री गणेश का,
मोदक भोग लगाओ।
भक्ति मन से कर लो भक्तो,
गणपति के गुण गाओ।
पहले ध्यान श्री गणेश का।
पहले ध्यान श्री गणेश का।
******
10. गजानन कर दो बेड़ा पार (Gajanan Kar Do Beda Paar Bhajan Lyrics In Hindi)
गजानन कर दो बेड़ा पार,
गजानन कर दो बेड़ा पार,
हे गजानन कर दो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हें मनाते हैं।
सारे संकट को हरने गणेश निकले,
देखो ब्रह्मा विष्णु महेश निकले,
गजानन कर दो बेड़ा पार...
तुम हो विघ्न हरण, तुम हो मंगल करण,
भक्तों के दुख हर लो, सुख शांति दे दो,
गजानन कर दो बेड़ा पार...
मोदक प्रेम से खाओ, लड्डू चढ़ाओ,
तेरी महिमा अपार, जग में विख्यात,
गजानन कर दो बेड़ा पार...
शिव गौरा के पुत्र, तुम हो जग के नाथ,
हमारी रक्षा करना, कभी न छोड़ना,
गजानन कर दो बेड़ा पार,
आज हम तुम्हे मनाते हैं,
गजानन तुम्हे मनाते हैं,
गजानन कर दो बेड़ा पार ॥