facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  lord vishnu bhajan hey vishnu bhagwan tumhara dhyan kare kalyan bhajan lyrics in hindi

हे विष्णु भगवान तुम्हारा ध्यान करें कल्याण ।। Hey Vishnu Bhagwan Tumhara Dhyan Kare Kalyan

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Hey Vishnu Bhagwan Tumhara Dhyan Kare Kalyan: हे विष्णु भगवान तुम्हारा ध्यान करें कल्याण... भगवान विष्णु का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Vishnu Bhajan

।। भगवान विष्णु का भजन - Lord Vishnu Bhajan ।।

हे विष्णु भगवान तुम्हारा ध्यान करें कल्याण,
(Hey Vishnu Bhagwan Tumhara Dhyan Kare Kalyan)


हे विष्णु भगवान तुम्हारा ध्यान करें कल्याण,
जगत के तुम हो पालनहार करूँ मैं तुमको बारंबार,
हे विष्णु भगवान तुम्हारा ध्यान करें कल्याण,
जगत के तुम हो पालनहार करूँ मैं तुमको बारंबार,
नमोस्तुते, नमोस्तुते, नमोस्तुते, नमोस्तुते, नमोस्तुते, नमोस्तुते.....

तुम वेदों में उपदेश बने रामायण में संदेश बने,
रामायण में संदेश बने, रामायण में संदेश बने,
तुम तीन लोक के स्वामी हो अंतर क्या अंतर्यामी हो,
अंतर क्या अंतर्यामी हो, अंतर क्या अंतर्यामी हो,
विनती है तुमसे कि सबका करना तुम उद्धार,
तुम्हारे दशम् में दशम् अवतार करूँ मैं तुमको बारंबार,
नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते......

जो झुके तुम्हारे चरणन में, सुख भर ले अपने जीवन में,
सुख भर ले अपने जीवन में, सुख भर ले अपने जीवन में,
तुम पुण्य दान में रहते हो, तुम कथा ज्ञान में रहते हो,
तुम कथा ज्ञान में रहते हो, तुम कथा ज्ञान में रहते हो,
तुम से ही हर एक अर्चना होती है साकार,
तुम्हारा इस जग पे आभार करूं मैं तुमको बारंबार,
नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते.....

अमृत मंथन में रुप धरा, देवों में नव उत्साह भरा,
देवों में नव उत्साह भरा, देवों में नव उत्साह भरा,
तुम सृष्टि कार तुम  पुण्य देव, तुम नारायण तुम सत्यमेव,
तुम नारायण तुम सत्यमेव, तुम नारायण तुम सत्यमेव,
सुख पावे वह प्राणी जो नित करता है सत्कार,
भगती की भक्ति का आधार करूं मैं तुमको बारंबार,  
नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते,  नमोस्तुते.....

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel