facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  lord hanuman bhajan hriday mein samaye tumhare ram bhagwan bhajan lyrics in hindi

हृदय में समाए तुम्हारे राम भगवान ।। Hriday Mein Samaye Tumhare Ram Bhagwan

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Hriday Mein Samaye Tumhare Ram Bhagwan: हृदय में समाए तुम्हारे राम भगवान...भगवान हनुमान जी का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Hriday Mein Samaye Tumhare Ram Bhagwan:

।। हनुमान जी का भजन - Lord Hanuman Bhajan ।।

हृदय में समाए तुम्हारे राम भगवान
(Hriday Mein Samaye Tumhare Ram Bhagwan)


हृदय में समाये,तुम्हारे राम भगवान
माता सिया के हो,तुम पुत्र समान
गुण तुम्हारे गाएं,सभी वेद पुराण
जय हो तुम्हारी ,बजरंग बली हनुमान
जय जय जय ,बजरंग बली हनुमान
हृदय में समाये,तुम्हारे राम भगवान

रंगे भक्ति के रंग में , लिया राम का नाम
राम राम करते तुमने ,जला दी लंका तमाम
सुध लाने को सिया की ,तुमने ली थी ठान
जय हो तुम्हारी ,बजरंग बली हनुमान
जय जय जय ,बजरंग बली हनुमान
हृदय में समाये,तुम्हारे राम भगवान

लाने को संजीवनी ,पूरा पर्वत लिया उठाये
अनहोनी को होनी तुमने,कर दिया दिखाये
तुम्हारे कारण बच गए ,लखन लाल के प्राण
जय हो तुम्हारी,बजरंग बली हनुमान
जय जय जय,बजरंग बली हनुमान
हृदय में समाये,तुम्हारे राम भगवान

राम काज हनुमंत ,सदा तुमने ही तो संवारे
हो प्रभु को तुम,भ्राता सम प्यारे,
राजीव शरण पड़ा तुम्हारी,दास लो अपना जान,
जय हो तुम्हारी, बजरंग बली हनुमान
जय जय जय,बजरंग बली हनुमान
हृदय में समाये,तुम्हारे राम भगवान

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel