facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  lord ganesha bhajan foolon se sajaya darbar gajanan aa jana bhajan lyrics in hindi

फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना ।। Foolon Se Sajaya Darbar Gajanan Aa Jana

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Foolon Se Sajaya Darbar Gajanan Aa Jana: फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना... भगवान गणेश का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Vishnu Bhajan

।। गणेश जी का भजन - Lord Vishnu Bhajan ।।

फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना
(Foolon Se Sajaya Darbar Gajanan Aa Jana)


फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना
आ जाना महाराज गजानन आ जाना

घर के अंदर भवन बनाया
आओ विराजो महाराज गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

हाथ में लोटा गंगाजल पानी
चरण धुलाऊं महाराज गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

चुन-चुन कलियां मैं फुल ले आई
सोणां बनाया मैं हार गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

हाथ कटोरी केसर रोली
तिलक लगाऊं महाराज गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

मोदक का मैंने भोग बनाया
लडुअन के भर थाल गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

हाथ में जोती जगमग होती
आरती उताऊं महाराज गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

सब भक्तों की एक अर्ज है
दर्शन दो महाराज गजानन आ जाना
फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel