विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord ganesha bhajan ganpati karte charnon mein hum hain naman bhajan lyrics in hindi

गणपति करते चरणों में हम हैं नमन ।। Ganpati Karte Charnon Mein Hum Hain Naman

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Lord Ganesha Bhajan Lyrics: गणपति करते चरणों में हम हैं नमन...भगवान गणेश का ये भजन आप रोजाना उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Ganesha Bhajan

।। गणेश जी का भजन - Lord Ganesha Bhajan ।।

गणपति करते चरणों में हम हैं नमन
(Ganpati Karte Charnon Mein Hum Hain Naman)


गणपति करते चरणों में हम है नमन,
करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन,
शिव गौरा के लाल को ध्याते है हम,
हे गणपति तुमको मनाते है हम,
गणपति करते चरणो में हम है नमन,
करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन ॥

बड़ी सुन्दर निराली तुम्हारी छवि,
बोलेगी ये मूरत लगे है अभी,
गणपति करते चरणो में हम है नमन,
करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन ॥

शीश सुन्दर मुकुट गणपति के सजा,
रूप ऐसा है भक्तो पे जादू करा,
गणपति करते चरणो में हम है नमन,
करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन ॥

करे आरती वंदन करे हम भजन,
आपके नाम से ही लगा ली लगन,
गणपति करते चरणो में हम है नमन,
करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन ॥

भोग मोदक का ही देवा भाये तुम्हे,
भक्त हाथों से अपने खिलाए तुम्हे,
गणपति करते चरणो में हम है नमन,
करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन ॥

अपने भक्तो के देवा तुम कष्ट हरो,
विनती है सदा ही तुम किरपा करो,
गणपति करते चरणो में हम है नमन,
करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन ॥

गणपति करते चरणों में हम है नमन,
करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन,
शिव गौरा के लाल को ध्याते है हम,
हे गणपति तुमको मनाते है हम,
गणपति करते चरणो में हम है नमन,
करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel