विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord krishna bhajan shyam meri ankhaon mein bas tera nazara hai bhajan lyrics in hindi

श्याम मेरी आंखो में बस तेरा नजारा है ।। Shyam Meri Ankhaon Mein Bas Tera Nazara hai

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Lord Krishna Bhajan: श्याम मेरी आंखो में बस तेरा नजारा है...भगवान कृष्ण जी का यह भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Krishna Bhajan

।। कृष्ण जी का भजन - Lord Krishna Bhajan ।।

श्याम मेरी आंखो में बस तेरा नजारा है
(Shyam Meri Ankhaon Mein Bas Tera Nazara hai)


श्याम मेरी आंखों में बस,
तेरा नजारा है,
तू ही पहचान मेरी,
तू ही पहचान मेरी,
तू ही पहचान मेरी,
तू ही सहारा है,
श्याम मेरी आंखों में बस,
तेरा नजारा है।

श्याम तेरी भक्ति ने ही,
मुझको सिखाया है,
नजराना देकर के हर,
नजारा दिखाया है,
तू ही पहचान मेरी,
तू ही सहारा है,श्याम मेरी आंखों में बस,
तेरा नजारा है।

जपता हूँ नाम तेरा,
मैं तेरा पुजारी हूँ,
तू श्याम दाता मेरा,
और मैं गुहारी हूँ,
चाहत रही ना कोई,
जब से तू निहारा है,

श्याम मेरी आंखों में बस,
तेरा नजारा है।

तेरी ही कृपा से मैंने,
तेरा नाम गाया है,
जो भी है पाया मैंने,
तेरी ही माया है,
मेरी इन सांसों पे,
एहसान तुम्हारा है,
श्याम मेरी आंखों में बस,
तेरा नजारा है।

तू ही है सांझ मेरी,
तू ही सवेरा है,
अलख है जगाई मैंने,
बाकी काम तेरा है,
यूं ही नहीं कहते तुझको,
हारे का सहारा है,

श्याम मेरी आंखों में बस,
तेरा नजारा है।

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel