।। शिव जी का भजन - Lord Shiva Bhajan ।।
शिव नाम की मैं माला जपु, तेरा ही नाम भोले मैं ये रखूं
(Shiv Naam Ki Main Mala Japun Tera Hi Naam Bhole Main Ye Rakhun)
शिव नाम की मैं माला जपु
तेरा ही नाम भोले मैं ये रखूं
संतो का साथ मिले हे भोलेनाथ
मन के सब पाप हटे हे भोलेनाथ
तू है मेरा मैं भी तेरा
तेरी छवि को मैं दिल में रखूं
शिव नाम की मैं माला जपु
गंगा किनारे तेरा डेरा लगे
आंखें जब खोले सवेरा लगे
तू है गुरु मैं चेला तेरा
तेरी ही बातों को ध्यान में रखूं
शिव नाम की मैं माला जपु
लाज मेरी बाबा तेरे हाथ में धरी
नाव मेरी बीच मझधार में खड़ी
लकी भोले सेवक तेरा
तेरी याद को मैं पास में रखूं
शिव नाम की मैं माला जपु