facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  lord shiva bhajan bhole baba ki nikali sawari bhajan lyrics in hindi

भोले बाबा की निकली सवारी ।। Bhole Baba Ki Nikali Sawari Lyrics

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Bhole Baba Ki Nikali Sawari Lyrics: भोले बाबा की निकली सवारी, सब नाच रहे नर नारी...भगवान शिव का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Shiva Bhajan

।। शिव जी का भजन - Lord Shiva Bhajan ।।

भोले बाबा की निकली सवारी
(Bhole Baba Ki Nikali Sawari)


भोले बाबा की निकली सवारी ,
सब नाच रहे नर नारी

आगे आगे देव चल रहे ,
पीछे चल रहे हैं त्रिपुरारी ,
सब नाच रहे नर नारी,

भोले बाबा की निकली सवारी
सब नाच रहे नर नारी

हाथ में डमरू, शीश पे चंदा
गले में उनके नाग भुजंगा 
नन्दी पे बैठे हैं त्रिपुरारी 
सब नाच रहे नर नारी

भोले बाबा की निकली सवारी 
सब नाच रहे नर नारी

जल्दी चलो जरा नन्दी बाबा 
बेचैन हैं आज भोले बाबा 
आज मिलन की आई हैं बारी
सब नाच रहे नर नारी

भोले बाबा की निकली सवारी 
सब नाच रहे नर नारी

सज धज कर गोरी मय्या खड़ी हैं
थाल सजाकर मेना देवी भी खड़ी हैं 
अब आरती करने की आई बारी 
सब नाच रहे नर नारी 

भोले बाबा की निकली सवारी 
सब नाच रहे नर नारी

बाबा और मय्या दोनों खड़े हैं 
दोनों के मन आज फिर से जुड़े हैं 
अब मिलन की आई हैं बारी 
सब नाच रहे नर नारी 

भोले बाबा की निकली सवारी 
सब नाच रहे नर नारी
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel