facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord shiva and maa parvati bhajan oo damru wale maiya gaura to diwani ho gai lyrics in hindi

ओ डमरु वाले मैया गौरा तो दीवानी हो गईं ।। Oo Damru Wale Maiya Gaura To Diwani Ho Gai

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Damru Wale Maiya Gaura To Diwani Ho Gai: ओ डमरु वाले मैया गौरा तो दीवानी हो गईं...मां पार्वती और भगवान शिव का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Shiva And Maa Parvati Bhajan

।। शिवजी-मां पार्वती का भजन - Lord Shiva And Maa Parvati Bhajan ।।

ओ डमरु वाले मैया गौरा तो दीवानी हो गईं
(Oo Damru Wale Maiya Gaura To Diwani Ho Gai)


प्रेम में दीवानी गौरा रानी हो गईं,
ओ डमरु वाले मैया गौरा तो दीवानी हो गईं

माँ बाबा ने बड़ा समझाया,
काहे जोगी तेरे मन भाया,
भोले तुम्हरे नाम जिन्दगी हो गई,
ओ डमरु वाले मैया गौरा तो दीवानी हो गईं

राज महल मोहे अब ना सुहाए,
मेरे मन को कैलाश ही भाए,
मैं तो भोले बाबा की दासी हो गई,
डमरु वाले मैया गौरा तो दीवानी हो गईं

ना पहनू मैं शाल दुशाले,
मेरे मन भाए डमरू वाले,
कैसी ये अजब कहानी हो गई,
डमरु वाले मैया गौरा तो दीवानी हो गईं

भोले संग कैलाश मै जाऊं,
गंगा  जल मैं उनको चढ़ाऊ,
दुनिया ये सारी बेगानी हो गई,
डमरु वाले मैया गौरा तो दीवानी हो गईं

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel