facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord ganesha bhajan hey pratham pujya gaurinandan hum sharan tihari aaye hai bhajan lyrics in hindi

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए हैं ।। Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan Tihari Aaye Hai

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan Tihari Aaye Hai: हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए हैं...भगवान गणेश का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Ganesha Bhajan

।। भगवान गणेश जी का भजन - Lord Ganesha Bhajan ।।

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए हैं
(Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan Tihari Aaye Hai)


हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए हैं,
श्रद्धा के सुमन अर्पित करने,
हम थाल सजा कर लाए हैं,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए हैं ॥

तुम रिद्धि सिद्धि के दाता हो,
बल और बुद्धि के प्रदाता हो,
उसको भव पार लगाते हो,
जो नाम तिहारा गाता हो,
नैया भव में है डोल रही,
बड़ी आस लगाकर आए हैं,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए हैं॥

तुम्हे शिव शंकर त्रिपुरारी ने,
है प्रथम पूज्य वरदान दिया,
सब देवों ने अपनी शक्ति,
का गणपति तुम्हे वरदान दिया,
पहले सब तुम्हरा नाम जपे,
हम जय जयकार लगाए हैं,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए हैं॥

मूसे की सवारी कर के प्रभु,
कैलाश पे लीला दिखाते हो,
माँ गौरा मोदक भोग धरे,
बड़े प्रेम से देवा खाते हो,
हम भी श्रद्धा के मोदक से,
तुम्हे भोग लगाने आए हैं,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए हैं॥

कलयुग देवा घनघोर घना,
तुम पार लगाने आ जाओ,
‘चन्दन’ की विनती स्वीकारो,
प्रभु दर्श दिखाने आ जाओ,
हम तुम्हरी जय जयकार करे,
और शीश नवाने आए हैं,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए हैं॥

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए हैं,
श्रद्धा के सुमन अर्पित करने,
हम थाल सजा कर लाए हैं,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए हैं॥
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel