facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord shiva bhajan bhole baba tere darbar mein jo aate hain bhajan lyrics in hindi

भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते हैं ।। Bhole Baba Tere Darbar Mein Jo Aate Hain

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Bhole Baba Tere Darbar Mein Jo Aate Hain: भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते हैं... भगवान शिव जी का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Shiva Bhajan

।। भगवान शिव जी का भजन - Lord Shiva Bhajan ।।

भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते हैं
(Bhole Baba Tere Darbar Mein Jo Aate Hain)


दोहा
तेरा ही नाम सुनकर बाबा,
आया हूँ दूर से,
झोली मेरी को भर दो बाबा,
अपने ही नूर से॥

जहाँ जिक्र भोलेनाथ होता है,
मेरा बाबा उनके करीब होता है,
तेरी चौखट से मांगने वाला,
कौन कहता है गरीब होता है॥

भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते हैं॥

हम तो चले आए हैं,
दिल में बड़े अरमान लिए,
छोड़ेंगे दर ना तेरा,
दिल में अपने ठान लिए,
तेरे दरबार में,,,
तेरे दरबार में जो आके सर झुकाते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते हैं॥

तेरे चरणों में बाबा,
थोड़ी जगह मिल जाए,
मेरे पतझड़ सी जिंदगी में,
फूल खिल जाए,
तेरी महिमा का गीत,,,
तेरी महिमा का गीत भक्त सारे गाते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते हैं॥

तू ही निर्बल का बल,
और बेबस का साथ है तू,
सारी दुनिया के,
नाथों का नाथ है तू,
तेरे चरणों की धूल,,,
तेरे चरणों की धूल जो भी सर लगाते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते हैं॥

भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते हैं,
झोलियां भरते है खाली नहीं वो जाते हैं॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel