।। श्रीराम का भजन - Lord Rama Bhajan ।।
लौट आए सियाराम अवध में, लौट आए सिया राम
(Laut Aaye Siyaram Awadh Mein Laut Aaye Siya Raam)
लौट आए सियाराम अवध में, लौट आए सिया राम
जगमग जगमग कर रहा है, आज अयोध्या धाम, लौट आए
कनक भवन मे चमक रहे हैं, हीरे पन्ने मोति ।
अवध पूरी मे राम नाम की, जग रही घर घर जोती ॥
स्वागत को सब ने है सजाए, अपने अपने ठाम - लौट आए...
चौदह बरस के बाद अवध मे, लौट खुशी फिर आई ।
झूम झूम अरु नाच-नाचकर, गावे गीत खुदाई ॥
मधुर मिलन की मंगल-बेला, मिले भरत अरु राम - लौट आए...
गुरुजन परिजन, पुरुजन गनगण, खुश हैं मात-मातायें ।
देव गगन सों सियाराम पर, रंग-रस फुल बरसायें ॥
गूंज गगन जयकार ‘मधुप हरि’, जय जय सियाराम, लौट आए