facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  diwalli 2026 lord ganesha bhajan mere ladale ganesh pyare pyare bhajan lyrics in hindi

Diwali Lord Ganesha Bhajan: मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे || Mere Ladale Ganesh Pyare Pyare Bhajan

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Mere Ladale Ganesh Pyare Pyare Bhajan: दिवाली के इस शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिवाली, आप भी अपने घर में भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं और नीचे दी गई आरती के साथ उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Diwali Ganesha Bhajan
 

।। भगवान गणेश का भजन - Lord Ganesha Bhajan ।।

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
(Mere Ladale Ganesh Pyare Pyare)


मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
भोले बाबा जी की आँखों के तारे
प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

तेरी काया कंचन कंचन,
किरणों का है जिसमे बसेरा।
तेरी सूंड सुंडाली मूरत,
तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा ।
तेरी महिमा अपरम्पार,
तुझको पूजे ये संसार ।
प्रभु अमृत रस बरसा जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

प्रभु भजन तुम्हारे गाएं,
सबसे पहले हम तुमको मनाएं ।
धुप दीपो की ज्योति जलाएं,
मन मंदिर मे झांकी सजाएं ।
मेरे भोले भगवान,
दे दो भक्ति का दान ।
प्रभु नैया पार लगा जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

मेरे विधन विनाशक देवा,
सबसे पहले करें तेरी सेवा ।
सारे जग मे आनंद छाया,
बोलो जय जय गजानंद देवा ।
बाजे सुर और ताल,
तेरा गुण गाये संसार ।
घुंघरू की खनक खनक जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel