विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  shani dev bhajan shani dev daya ke dham hum par kripa karo bhajan lyrics in hindi

शनिदेव दया के धाम, हम पर कृपा करो ।। Shani Dev Daya Ke Dham Hum Par Kripa Karo Bhajan

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Shani Dev Ji Ka Bhajan: शनिदेव दया के धाम, हम पर कृपा करो...शनिदेव जी का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Shanidev Ka Bhajan

।। शनिदेव का भजन - Shanidev Ka Bhajan ।।

शनिदेव दया के धाम
(Shani Dev Daya Ke Dham)


मेरी लगी श्याम संग प्रीत यह दुनिया क्या जाने
शनिदेव दया के धाम, हम पर कृपा करो।
कृपा करो, प्रभु कृपा करो,शनिदेव दया के धाम।

दुष्ट दलन संतन रखवारे।
दीन हीन निर्बल के सहारे।।
हमें दो भक्ति का दान।  
हम पर कृपा करो।

सप्त वाहन तेरी सप्त सवारी।
नवग्रहों में महिमा भारी।।
तुम्हे बार बार प्रणाम।
हम पर कृपा करो।

शनिदेव हम तेरे पुजारी।
तुम दाता हम तेरे भिखारी।।
नित जपें तुम्हारा नाम।
हम पर कृपा करो।

कहै ‘‘मधुप’’ प्रभु करूणा कीजै।
रोग शोक संकट हर लीजै।।
हम सगरे संवारो काम।
हम पर कृपा करो।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel