विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord vishnu bhajan saare bolo ji jai tulsi jai shaligram bhajan lyrics in hindi

सारे बोलो जी जय तुलसी जय श्याम ।। Saare Bolo Ji Jai Tulsi Jai Shaligram Bhajan

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Saare Bolo Ji Jai Tulsi Jai Shaligram Bhajan: सारे बोलो जी जय तुलसी जय श्याम...भगवान विष्णु का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान सुन या गा सकते हैं।

Lord Vishnu Bhajan

।। विष्णु जी का भजन - Lord Vishnu Bhajan ।।

सारे बोलो जी जय तुलसी जय श्याम
(Saare Bolo Ji Jai Tulsi Jai Shaligram)


 सारे बोलो जी, जय तुलसी जय श्याम।
 जय जय विष्णु-हरि वृंदा वर, जय जय शालिग्राम।।

जालन्धर राक्षस ने जग में, था उत्पात मचाया।
शिव उपासक सति वृंदा के, तप बल उसे बचाया।।
पार्वती पाने को जलन्धर, पहुँच गया शिवधाम - सारे बोलो...

अन्तर्ध्यान हो पार्वती मां, पहुँची विष्णु पास।
जालन्धर का नाश करो हरि, हरो जगत का त्रास।।
ऋषि रूप धर विष्णु विश्वपति,पहुँचे वृंदा ठाम - सारे बोलो...

परम कौतुकी, परम कृपालु, लीला अजब रचाई।
देख कर कटा सीस पति का, वृंदा थी घबराई।।
बोली सति, पतिदेव को जिंदा,करदो हे दयाधाम - सारे बोलो...

जालन्धर को कर जिंदा, हरि कीया उसमें प्रवेश।
छली गयी वृंदा बेचारी, भंग हुआ सति तेज।।
मारा गया जालन्धर युद्ध में, पहुँच गया हरिधाम - सारे बोलो...

वृंदा सति के शाप से विष्णु, हो गये शिला समान।
भस्म हुई पति संग वृंदा,पायो कीर्ति मान।।
तुलसी बनकर उगी भस्म से, वरयो शालिग्राम - सारे बोलो...

कहा विष्णु वृंदा तुम मुझको, लक्ष्मी से भी प्यारी।
तुलसी रूप में पूजा करेगी, तुम्हे यह दुनिया सारी।।
होगी तुलसी से ही ‘‘मधुप’’ अब, पूजा शालिग्राम - सारे बोलो...  

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel