facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord shiva bhajan sawan ki padi fuhar chal bhole ke dar jayenge bhajan lyrics in hindi

सावन की पड़ी फुहार, चल भोले के दर जायेंगे ।। Sawan Ki Padi Fuhar Chal Bhole Ke Dar Jayenge

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Sawan Ki Padi Fuhar Chal Bhole Ke Dar Jayenge: सावन की पड़ी फुहार, चल भोले के दर जायेंगे...भगवान शिव का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

lord shiva bhajan

।। भगवान शिव का भजन - Lord Shiva Bhajan ।।

सावन की पड़ी फुहार, चल भोले के दर जायेंगे
(Sawan Ki Padi Fuhar Chal Bhole Ke Dar Jayenge)


सावन की पड़ी फुहार,
मेरे यार,
चल भोले के दर जायेंगे,
चल बाबा के दर जायेंगे,
कांधे पर कांवर लाएंगे,
शिव शंकर से दातार,
चल हर बम बम गाएंगे,
सावन की पड़ी फुहार,
चल भोले के दर जायेंगे ॥

पहले था मैं कंगाल घणा,
भोले ने करा कमाल घणा,
इब कोठी बंगला कार,
मेरे यार,
चल चलकर दर्शन पाएंगे,
शिव शंकर से दातार,
चल हर बम बम गाएंगे ॥

तू सुणले जा तू कांवड़ का,
सुना घर था हो ग्यालड़ का,
इब सुखी होया परिवार,
मेरे यार,
भोले की महिमा गाएंगे,
सावन की पड़े फुहार,
मेरे यार,
चल भोले के दर जायेंगे ॥

एक भाई मेरा कुंवारा था,
अनपढ़ भोळा बेचारा था,
बहु आगि बहुत होशियार,
मेरे यार,
मुँह माँगा चलकर पाएंगे,
सावन की पड़े फुहार,
मेरे यार,
चल भोले के दर जायेंगे ॥

इब हर बाता के ठाट मेरे,
इब उठरयासे धोराट मेरे,
वृत कर सोळा सोमवार,
मेरे यार,
यो जीवन सफल बनाएंगे,
सावन की पड़े फुहार,
मेरे यार,
चल भोले के दर जायेंगे ॥

सावन की पड़ी फुहार,
मेरे यार,
चल भोले के दर जायेंगे,
चल बाबा के दर जायेंगे,
कांधे पर कांवर लाएंगे,
शिव शंकर से दातार,
चल हर बम बम गाएंगे,
सावन की पड़ी फुहार,
चल भोले के दर जायेंगे ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel