विज्ञापन
Home  dharm  attract money upay try these easy remedies to get money goddess lakshmi along with kuber dev bless you

Attract Money Upay: धन प्राप्ति के लिए आजमाएं ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की होगी कृपा

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Simple Totka to Attract Money: कौन नहीं चाहता कि उसके ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा हो। क्योंकि, जिस पर धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी की कृपा होती है

Attract Money Upay
Simple Totka to Attract Money: कौन नहीं चाहता कि उसके ऊपर देवी लक्ष्मी की कृपा हो। क्योंकि, जिस पर धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी की कृपा होती है, उसका घर धन, वैभव और वैभव से भर जाता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पास धन तो आता है, लेकिन टिकता नहीं। ऐसे लोग हमेशा परेशान भी रहते हैं और घर में दरिद्रता बनी रहती है। इसके लिए लोग क्या-क्या नहीं करते।

लेकिन, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन की कमी नहीं होती। अब सवाल यह है कि धन के लिए क्या करें? देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या करें?

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के सबसे कारगर उपाय

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई सारे उपाय होते हैं। जिसमें से एक है माता लक्ष्मी की मूर्ति। जी हां आप अपने पास एक सुंदर और शांत मूर्ति रखें। या फिर आप चाहें तो घर के पूजा स्थल या उत्तर-पूर्व दिशा में भी यह तस्वीर रख सकते हैं। इसके बाद प्रतिदिन भक्ति भाव से उनकी पूजा करने से घर में समृद्धि आती है और दरिद्रता दूर होती है। उनकी कृपा से जीवन में स्थिरता और आर्थिक उन्नति होती है।

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर पर कुबेर देवता की कृपा बनी रहे, साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे तो इसके लिए आप उत्तर दिशा में कुबेर जी की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। यह दिशा स्वयं कुबेर की मानी जाती है। घर में उनकी उपस्थिति स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक है और यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक है।

पूजा स्थल पर शंख रखने और प्रतिदिन सुबह-शाम इसे बजाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। वास्तु में शंख को लक्ष्मीजी का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए यह विशेष रूप से शुभ होता है।

घर में एक्वेरियम रखना और उसमें सुनहरी या रंग-बिरंगी मछलियों का जोड़ा रखना बहुत शुभ होता है। खास तौर पर दो मछलियों का जोड़ा प्रेम, संतुलन और धन का सूचक होता है। यह उपाय न केवल घर को डेकोरेटिव लुक देता है, बल्कि सकारात्मकता भी लाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर हाथी की जोड़ी वाली मूर्ति रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुकता है और घर सुरक्षित रहता है। साथ ही हाथी की मूर्ति मानसिक मजबूती और पारिवारिक एकता को भी बढ़ावा देती है।

यह भी पढ़ें- Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर में टला बड़ा हादसा, रस्सी टूटने से गिरा फूल बंगला

यह भी पढ़ें- Importance Of Dakshina In Havan: हवन के बाद आखिर क्यों जरूरी है दक्षिणा, जानें इसका महत्व

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel