विज्ञापन
Home  dharm  a major accident was averted at banke bihari temple rope breaking caused panic among devotees administration d

Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर में टला बड़ा हादसा, रस्सी टूटने से गिरा फूल बंगला

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Banke Bihari Mandir: वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में अचानक हड़कंप मच गया। बता दें कि श्री बांके बिहारी मंदिर में बनने वाले फूल बंगले का जाल रस्सी के कटने से लटक गया।

Banke Bihari Mandir
Banke Bihari Mandir: वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में अचानक हड़कंप मच गया। बता दें कि श्री बांके बिहारी मंदिर में बनने वाले फूल बंगले का जाल रस्सी के कटने से लटक गया। जिससे भक्तों में अचानक हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान किसी भी श्रद्धालुगण को किसी भी प्रकार से चोट नहीं आई है।

शीतलता प्रदान करने के लिए सजाए जाते हैं फूल बंगले

बता दें कि श्री बांके बिहारी जी मंदिर में श्री श्याम सुंदर ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए मंदिर में फूल बंगले से सजाए जा रहे हैं। ऐसे ही बीते कल यानी मंगलवार को फूल बंगला सजाया गया था। लेकिन शाम को अचानक फूल बंगले का जाल लटक गया। जाल को लटकने से मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

बंदरों द्वारा रस्सी काटे जाने की आशंका

आशंका है कि श्री बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगले लटकने की वजह बंदर है। यानी बंदरों द्वारा फूल बंगले के रस्सी काटे जाने से लटक गया। हालांकि इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई भी चोट नहीं आई है, क्योंकि मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को बाहर निकाल कर जाल को सही कर दिया।

बंदर हर समय मचाते हैं उत्पात

स्थानिय लोगों का कहना है कि बांके बिहारी मंदिर के आस-पास हर समय बंदर उत्पात मचाते रहते हैं। किसी श्रद्धालु के चश्मा लेकर भाग जाते हैं तो किसी का पर्स। चश्मा और पर्स देने के लिए बंदर श्रद्धालु से पैसे और जुस लेते हैं।

यह भी पढ़ें- Banke Bihari Temple Corridor: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को SC की हरी झंडी, मंदिर के खजाने से लिया जाएगा पैसा

यह भी पढ़ें- Braj Chaurasi Kos Yatra: आखिर क्यों प्रसिद्ध है ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा, जानें इसका महत्व

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel