Amarnath Yatra 2025 Registration: चार धाम यात्रा में एक अमरनाथ धाम का भी नाम आता है। जो भी भगवान शिव के परम भक्त होते हैं वे अपने जीवनकाल में एक बार अमरनाथ की यात्रा पर जाना चाहते हैं।
Amarnath Yatra 2025 Registration: चार धाम यात्रा में एक अमरनाथ धाम का भी नाम आता है। जो भी भगवान शिव के परम भक्त होते हैं वे अपने जीवनकाल में एक बार अमरनाथ की यात्रा पर जाना चाहते हैं। मान्यता है कि जो जातक अमरानाथ के बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अमरनाथ की यात्रा काफी कठिन और मुश्किलों से भरी मानी जाती है। लेकिन इसके बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आती है। हर साल बड़ी संख्या में भक्त अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। तो अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 14 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। तो यहां जानें अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में।
अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी चीजें?
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से भक्त ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जरूरी चीजों की जरूरत होगी। वहीं यात्रियों को अपने साथ स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी ले जाना होगा। कृपया ध्यान दें कि गर्भवती महिलाएं, 70 वर्ष से अधिक आयु के लोग और 13 वर्ष से कम आयु के बच्चे अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं करा सकते हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें
अमरनाथ जाने से पहले आपको अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें।
अब यात्रा परमिट पंजीकरण का विकल्प चुनें।
इसके बाद दिए गए सभी नियम और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। नियम और निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद I Agree पर क्लिक करके रजिस्टर चुनें।
रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद अपना नाम, यात्रा की तारीख, मोबाइल नंबर, आधार नंबर जैसी जरूरी की जानकारिया अवश्य भरें।
इसके साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) अपलोड करें।
आपको अपने मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा, उसे दर्ज करके वेरीफाई करें।
करीब दो घंटे के अंदर आपको पेमेंट लिंक मिल जाएगा। करीब 220 रुपये की फीस भरें।
भुगतान पूरा होने के बाद पोर्टल से अपना ट्रैवल परमिट डाउनलोड करें।