Event In Agra: देवी चित्रलेखा जी का आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र 5 अक्टूबर 2026 को आगरा में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोगों को जीवन, संस्कार, भक्ति और सकारात्मक बदलाव से जुड़े प्रेरक विचार सुनने का मौका मिलेगा।
Spiritual Event In Agra: सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक जागरूकता और जीवन में सार्थक बदलाव के उद्देश्य से अमर उजाला जीवांजलि की ओर से ‘विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम 5 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे सूरसदन प्रेक्षागृह, आगरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता एवं कथावाचिका देवी चित्रलेखा जी अपने प्रेरणादायी सत्र के माध्यम से लोगों से संवाद करेंगी। यह आयोजन "कृष्णा (कच्ची घानी सरसों तेल)" की प्रस्तुति और अमर उजाला जीवांजलि की पहल है। कार्यक्रम से जुड़े सहयोगी और पार्टनर भी आयोजन में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन का मुख्य संदेश है कि सकारात्मक विचारों के जरिए जीवन में सार्थक बदलाव की शुरुआत की जा सकती है।
देवी चित्रलेखा जी का प्रेरणादायी सत्र
कार्यक्रम में आध्यात्मिक वक्ता एवं कथावाचिका देवी चित्रलेखा जी विशेष सत्र प्रस्तुत करेंगी। उनके विचारों में भक्ति, संस्कार, सकारात्मक सोच और जीवन मूल्यों जैसे विषयों को प्रमुखता दी जाती है। कार्यक्रम में उनके प्रेरणादायी संबोधन के जरिए जीवन में अच्छे विचारों को अपनाने और उन्हें सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाने पर संवाद होगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक विचारों, सकारात्मक सोच और जीवन मूल्यों से जोड़ना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, असमंजस और नकारात्मकता के बीच सकारात्मक विचारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में ‘विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम के जरिए लोगों को जीवन को बेहतर दिशा देने वाले विचारों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड को स्कैन करें
यदि आप इस प्रेरणादायी आध्यात्मिक सत्र में शामिल होना चाहते हैं, तो प्रवेश केवल ई-पास के माध्यम से ही मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए QR कोड को अपने मोबाइल के कैमरे या किसी भी QR Scanner ऐप से स्कैन करें। QR स्कैन करने के बाद खुलने वाले रजिस्ट्रेशन लिंक पर अपनी आवश्यक जानकारी भरकर ऑनलाइन पंजीकरण करें। सफल पंजीकरण के बाद आपका ई-पास आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
इन बातों का रखें खास ध्यान
प्रत्येक ई-पास केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के समय मोबाइल में ई-पास या उसकी प्रिंट कॉपी दिखाना अनिवार्य होगा।
बिना वैध ई-पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीमित सीटों के कारण प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा। इसलिए प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।
भक्ति, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों पर रहेगा जोर
‘विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम केवल आध्यात्मिक संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जीवन में संस्कार, पारिवारिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के महत्व को भी सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि विचारों में सकारात्मक बदलाव व्यक्ति के व्यवहार और जीवनशैली में भी बदलाव ला सकता है।
कार्यक्रम का विवरण
कार्यक्रम: जीवांजलि – देवी चित्रलेखा जी का विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र प्रस्तुतकर्ता: "कृष्णा (कच्ची घानी सरसों तेल)" हेल्थ पार्टनर:- साइंटिफिक पैथोलॉजी, मेट्रोपॉलिस पावर्ड बाय: जी. जी. स्कूल ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल नोलेज पार्टनर:- रेजोनेंस, आगरा ड्राइवन बाय:- प्रेम स्कोडा, सपोर्टेड बाय:- गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर ऐसोसिएड पार्टनर:- द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) - आगरा मथुरा चैप्टर, Etheniq Aura by AAVI, श्री ज्वैलर्स, शिवालिक स्कूल, अतुल तिवारी DAV कंस्ट्रक्शंस, गोविंद पंसारी और पाठक हॉस्पीटल, तिथि: 5 अक्टूबर 2026 (सोमवार) समय: शाम 5:00 बजे स्थान: सूरसदन प्रेक्षागृह, आगरा प्रवेश: केवल ई-पास द्वारा पंजीकरण: QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
Note- अमर उजाला की ऐप पर इवेंट सेक्शन पर जाकर अभी रजिस्टर करें, क्योंकि सीटें सीमित हैं!