Akshaya Tritiya 2025 : सनातन धर्म में अक्षय तृतीया पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।
Akshaya Tritiya 2025 : सनातन धर्म में अक्षय तृतीया पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। नारद पुराण के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही मां गंगा तेज धाराओं के कारण पहली बार धरती पर अवतरित हुई थीं। इस दिन महादेव ने मां गंगा को अपनी जटाओं में धारण किया था।
अक्षय तृतीया को जल और कृषि से जुड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन किए गए कार्य और खरीदी गई सामग्री आपके जीवन से शाश्वत रूप से जुड़ी रहती है। अंकित ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक के व्यक्ति को कुछ चीजें खरीदकर अपने पास रखनी चाहिए। आइए जानते हैं किस मूलांक के व्यक्ति को क्या खरीदना चाहिए। मूलांक 1: मूलांक 1 के लोगों को इस अक्षय तृतीया तिथि पर गेहूं या ज्वार खरीदना चाहिए। इसे खरीदने के बाद इसका कुछ हिस्सा अपने घर की तिजोरी या धन स्थान में रख दें। इसके अलावा आप सोने के आभूषण भी खरीद सकते हैं। मूलांक 2: मूलांक 2 के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन धान या चावल खरीदना चाहिए। इस खरीदे हुए चावल का इस्तेमाल आप पूरे साल पूजा में कर सकते हैं। साथ ही इसका कुछ हिस्सा तिजोरी में भी रखें। मूलांक 3: अक्षय तृतीया पर मूलांक 3 वाले लोग पूजा संबंधी सामग्री या कोई धार्मिक ग्रंथ या पुस्तक आदि खरीद सकते हैं। अक्षय तृतीया पर इसे खरीदना बहुत शुभ होता है। मूलांक 4: अक्षय तृतीया पर मूलांक 4 वाले लोगों के लिए नारियल या उड़द की दाल खरीदना बहुत शुभ रहेगा। अगर आप उड़द की दाल खरीदते हैं तो उसका कुछ हिस्सा घर की रसोई में रखें और बाकी हिस्सा गरीबों को दान कर दें। एक नारियल खरीदें और उसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। मूलांक 5: अक्षय तृतीया पर मूलांक 5 वाले लोगों को कोई भी इनडोर प्लांट खरीदकर घर में लगाना चाहिए। पौधा खरीदते समय आप तुलसी का पौधा, बांस या कोई अन्य पौधा खरीद सकते हैं। मूलांक 6: अक्षय तृतीया के दिन मूलांक 6 वालों के लिए चावल, मिश्री या चांदी का कोई आभूषण खरीदना बहुत शुभ रहेगा। मूलांक 7: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 वाले जातकों को अक्षय तृतीया के दिन काले चने या काबुली चने खरीदकर रसोई में रखने चाहिए। इसके साथ ही गरीबों को केले खरीदकर दान करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मूलांक 8: अक्षय तृतीया के दिन मूलांक 8 वालों को काले तिल खरीदकर घर में रखने चाहिए। साल भर महादेव की पूजा में इस तिल का प्रयोग करें। मूलांक 9: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन मूलांक 9 वालों को जल का घड़ा खरीदना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें मिट्टी के दीये या अन्य सजावटी सामान खरीदें। ऐसा करने मूलांक 9 वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ होगा। यह भी पढ़ें- Ujjain Simhasth 2028 : उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ मेला का आयोजन, तय हो गई तारीखें
यह भी पढ़ें- Black Tread Rules : इस राशि के लोग भूलकर न पहनें काला धागा, हो सकता है नुकसान