Black Tread Rules : अक्सर लोग खुद को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए काला धागा पहनते हैं। हाथ या पैर पर काला धागा बांधना खासकर बच्चों और युवाओं के लिए एक आम बात हो गई है।
Black Tread Rules : अक्सर लोग खुद को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए काला धागा पहनते हैं। हाथ या पैर पर काला धागा बांधना खासकर बच्चों और युवाओं के लिए एक आम बात हो गई है। ऐसा माना जाता है कि यह न सिर्फ बुरी नजर से बचाता है बल्कि मन से डर और चिंता को भी दूर करता है। लेकिन हर चीज का हर किसी पर अच्छा असर नहीं होता, ऐसा ही कुछ काले धागे के साथ भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला धागा सीधे शनि और राहु जैसे ग्रहों से जुड़ा होता है।
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह अच्छी स्थिति में नहीं हैं तो काला धागा फायदेमंद हो सकता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए इसका विपरीत असर भी हो सकता है। आइए इस खबर में जानते हैं कि वो कौन सी चार राशियां हैं जिनके जातकों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल है, जिसे गति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। वहीं काले धागे का संबंध शनि से है, जो धीमी गति से काम करने वाला ग्रह है और संयम से जुड़ा है। इन दोनों ग्रहों के स्वभाव में अंतर होने के कारण मेष राशि वालों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास कम हो सकता है और उनके दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो मन और भावनाओं को प्रभावित करता है। चंद्रमा जितना शांत और सौम्य है, शनि और राहु उससे अलग स्वभाव के माने जाते हैं। ऐसे में अगर कर्क राशि के लोग काला धागा पहनते हैं, तो मानसिक तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है। नींद की समस्या या चिंता हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। ज्योतिष में इसे सबसे ऊंचा दर्जा प्राप्त है। सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। लेकिन सूर्य और शनि के बीच हमेशा से विरोध का भाव रहा है। अगर सिंह राशि का व्यक्ति काला धागा पहनता है, तो उसकी सामाजिक छवि या आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है। इस राशि के लोगों को इस बात का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए।