विज्ञापन
Home  dharm  akshay tritiya 2025 do these miraculous remedies on night of akshaya tritiya goddess lakshmi remain pleased

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया की रात में करें ये चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा!

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Akshay Tritiya 2025 Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है।

Akshay Tritiya 2025 Upay
Akshay Tritiya 2025 Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। बता दें कि इस दिन किया गया हर शुभ कार्य सफल होता है और पुण्य का फल कई गुना मिलता है। ऐसे में हर व्यक्ति अक्षय तृतीया के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति करता है। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर भगवान की पूजा विधि-विधान से की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कई लोग सोना, चांदी और कीमती सामान की खरीदारी करते हैं। इसके अलावा कई लोग अक्षय तृतीया के दिन आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के उपाय भी करते हैं तो कई लोग अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना भी करते हैं। 

ऐसे में आपको बता दें कि अगर आप भी लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और इससे जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया की रात को किए जाने वाले तीन चमत्कारी उपाय आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन कौन से तीन उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

इस साल अक्षय तृतीया कब मनाई जाएगी?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2025 में अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी 29 अप्रैल दिन मंगलवार को शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी। वहीं समाप्ति अगले दिन यानी 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 बुधवार को मनाई जाएगी।

अक्षय तृतीया के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

मां लक्ष्मी के सामने रखें लाल रंग की ये पोटली

अक्षय तृतीया के दिन विशेष फल पाने के लिए शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद लाल कपड़े में हल्दी की पांच गांठ बांधकर मां लक्ष्मी के सामने रख दें। फिर रात को सोने से पहले उस पोटली को घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से न सिर्फ आपको मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है बल्कि आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

क्वार्ट्ज माला और गुलाब के फूल का उपाय

अगर घर में लंबे समय से पैसों की कमी है तो अक्षय तृतीया की रात को मां लक्ष्मी और कुबेर जी की एक साथ पूजा करें। मां लक्ष्मी को गुलाबी फूल और क्वार्ट्ज माला चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। फिर मां के किसी भी मंत्र का मन ही मन 108 बार जाप करें, ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा।

घर लाएं सफेद रंग की ये चीज

अक्षय तृतीया के दिन शंख खरीदकर घर लाएं और फिर सुबह-शाम मां लक्ष्मी, कुबेर जी और शंख की पूजा करें। रात को सोने से पहले इसे लाल कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें। इससे घर में बरकत आएगी, सकारात्मक माहौल बनेगा और घर में चल रही परेशानियों से जल्द ही मुक्ति मिलेगी

यह भी पढ़ें- Vaishakh Amavasya 2025: अमावस्या के दिन इस विधि से करें पितरों का तर्पण

यह भी पढ़ें- Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी पर करें इन चीजों का दान, सोने की तरह चमकेगी आपकी किस्मत

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel