Lord Shiva Aarti: मान्यता है कि शनि प्रदोष के दिन भगवान शिव की विशेष आरती करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और शनि की साढ़ेसाती व दशा का प्रभाव कम होता है। आप भी इस दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान नीचे दी गई आरती करें...
Lord Shiva Aarti Lyrics In Hindi: 4 अक्टूबर 2025 को पड़ने वाला शनि प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर है। यह पवित्र दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाएगा, जब भक्त निर्जला व्रत रखकर शिव परिवार की पूजा करते हैं। मान्यता है कि शनि प्रदोष के दिन भगवान शिव की विशेष आरती करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और शनि की साढ़ेसाती व दशा का प्रभाव कम होता है। आप भी इस दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान नीचे दी गई आरती करें...
भगवान शिव की आरती
(Bhagwan Shiv Ki Aarti)
जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव...॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव...॥
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव...॥