Kedarnath Aarti: पंच केदार उत्तराखंड राज्य में स्थित हैं, जिनमें से केदारनाथ मुख्य केदार है। यहां भगवान शिव के बैल रूपी अवतार की पीठ की पूजा की जाती है, जो केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में एक चट्टान के रूप में स्थित है। केदारनाथ की आरती सुबह और शाम पंडित जी द्वारा की जाती है, जिसमें हजारों भक्त भाग लेते हैं।
ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ केदारनाथ जी की आरती शेयर करने जा रहे हैं। यहां आपको न केवल केदारनाथ की आरती पढ़ने को मिलेगी बल्कि इसका महत्व के बारे में भी जान पाएंगे
केदारनाथ की आरती
जय केदार उदार शंकर, मन भयंकर दुख हरम्,
गौरी गणपति स्कंद नंदी, श्री केदार नमाम्यहम्।
शैली सुंदर अति हिमालय, शुभ मंदिर सुंदरम्,
निकट मंदाकिनी सरस्वती जय केदार नमाम्यहम्।
उदक कुंड है अधम पावन रेतस कुंज मनोहरम्,
हंस कुंड समीप सुंदर जै केदार नमाम्यहम्।
अन्नपूर्णा सहं अर्पणा काल भैरव शोभितम्,
पंच पांडव द्रोपदी सम जै केदार नमाम्यहम्।
शिव दिगंबर भस्मधारी अर्द्धचंद्र विभुषितम्,
शीश गंगा कंठ फणिपति जै केदार नमाम्यहम्।
कर त्रिशूल विशाल डमरू ज्ञान गान विशारद्,
मदमहेश्वर तुंग ईश्वर रूद्र कल्प गान महेश्वरम्।
पंच धन्य विशाल आलय जै केदार नमाम्यहम्,
नाथ पावन है विशालम् पुण्यप्रद हर दर्शनम्,
जय केदार उदार शंकर पाप ताप नमाम्यहम्।
केदारनाथ जी की आरती का महत्व
महाभारत के युद्ध में भयंकर रक्तपात हुआ था और अपनों का ही खून अपनों ने बहाया था। इस युद्ध के बाद भगवान कृष्ण के आदेश पर पांडव भगवान शिव की तपस्या करने चले गए। लेकिन शिव उनसे नाराज थे और इस कारण वे बैल का रूप धारण कर अदृश्य होने लगे। ऐसा करते समय भीम ने उन्हें देख लिया और उस बैल की पीठ पकड़ ली। इस तरह बैल की पीठ वहीं रह गई जिसे आज केदारनाथ के नाम से पूजा जाता है।
भगवान शिव का अंश होने के कारण केदारनाथ मंदिर बहुत लोकप्रिय और शक्तिशाली है। यहां भगवान शिव विराजमान हैं और इसका वर्णन केदारनाथ की आरती में किया गया है। केदारनाथ की आरती में भगवान शिव के महत्व और मंदिर की दिव्यता का वर्णन किया गया है। इस कारण केदारनाथ जी की आरती का महत्व बहुत बढ़ जाता है।
केदारनाथ आरती के लाभ
जो भी भक्त केदारनाथ धाम आता है या अपने घर पर भगवान शिव का ध्यान करके केदारनाथ आरती का पाठ करता है, उसके जीवन से सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। जिस व्यक्ति पर भगवान भोले की कृपा होती है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उस व्यक्ति के मन से सभी प्रकार के भय समाप्त हो जाते हैं और वह निर्भय हो जाता है।
इसके साथ ही केदारनाथ बाबा के आशीर्वाद से भक्तों को कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता है। उनके काम में तरक्की होती है और वो अपने करियर में बहुत अच्छा कर पाते हैं। चाहे व्यापार हो या नौकरी, हर चीज में तरक्की देखने को मिलती है और घर में खुशियां आती हैं।
यह भी पढ़ें- Chardham yatra 2025 : चारधाम यात्रा के कब बंद होंगे कपाट? देखें पूरा धार्मिक कैलेंडर
यह भी पढ़ें- Kedarnath Temple: केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद भी कैसे जलता है दीपक? जानिए रहस्य और आस्था की शक्ति