Vastu Upay: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इनकी अनदेखी करने से घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है। वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार लोग अनजाने में कई चीजों को खुला छोड़ देते हैं।
Vastu Upay: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इनकी अनदेखी करने से घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है। वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार लोग अनजाने में कई चीजों को खुला छोड़ देते हैं। वास्तु में ऐसा करना वर्जित है। इन 5 चीजों को खुला रखने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा, बुध और शुक्र ग्रह कमजोर हो जाते हैं। आइए जानते हैं-
नमक
ज्योतिषियों के अनुसार नमक का संबंध चंद्रमा से होता है। सोमवार को नमक का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव दूर होता है। साथ ही मां का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। हालांकि नमक को कभी भी खुला या खुले में न रखें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है।
किताब
वास्तु शास्त्र के अनुसार किताब का संबंध बुध ग्रह से होता है। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मन, बुद्धि और वाणी के कारक हैं। इसलिए किताबों को कभी भी खुला न रखें। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है। इसलिए पढ़ते समय किताब को कभी भी खुला न छोड़ें।
दूध
दूध और दही का दान करने से कुंडली में शुक्र और चंद्रमा मजबूत होते हैं। इसलिए ज्योतिषी सोमवार और शुक्रवार को दूध और दही का दान करने की सलाह देते हैं। वहीं दूध और दही को खुला छोड़ने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
खाना
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, खाने को कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है। इससे घर में अन्न और धन की कमी होती है। वहीं, खुले में खाना रखने से दूषित (कीड़े गिरने से) होने का भी खतरा रहता है।