facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips do not ignore mistakes related to kitchen and house there financial crisis in house

Vastu Tips: रसोई और घर से जुड़े गलतियों को न करें नजरअंदाज, घर में आ सकती हैं तंगी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vastu Tips: घर में महिलाएं सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए कुछ न कुछ विशेष उपाय जरूर करती हैं। साथ ही साथ उन नियमों का पालन भी करती हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र और धार्मिक शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया गया है जिनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

Vastu Tips
Vastu Tips: घर में महिलाएं सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए कुछ न कुछ विशेष उपाय जरूर करती हैं। साथ ही साथ उन नियमों का पालन भी करती हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र और धार्मिक शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया गया है जिनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। माता लक्ष्मी के नाराज होने से घर में धन की कमी होने लगती है। इसके साथ ही दरिद्रता और कलह क्लेश बढ़ने लगता है। घर में दरिद्रता का मुख्य कारण रसोई और घर की साफ-सफाई से भी जुड़े होते हैं। इन आदतों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी माना गया है। तो आज इस खबर में वास्तु शास्त्र से जानेंगे कि घर और रसोई से जुड़ी वो कौन सी गलतियां हैं जो माता लक्ष्मी को नाराज हो सकती हैं।

भूलकर न करें ये गलतियां

शाम के समय खुले बाल रखकर न घूमें: शाम के समय घर में खुले बाल रखकर घूमना अशुभ माना जाता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है और ऐसे घर में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

मुख्य द्वार पर न बैठें: महिलाओं को घर के मुख्य द्वार पर बैठने या वहां भोजन करने से बचना चाहिए। अगर घर की महिलाएं मुख्य द्वार पर बैठती हैं तो देवी लक्ष्मी के प्रवेश में बाधा आती है, जिससे घर में दरिद्रता आ सकती है।

सुबह देर तक न सोएं: अगर कोई व्यक्ति सूर्योदय के बाद भी देर तक सोता रहता है तो यह घर में दरिद्रता और अशुभता को आमंत्रित करने जैसा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

साधु या साधु का अपमान न करें: अगर कोई साधु या भिक्षु दरवाजे पर आता है और उसका अपमान किया जाता है या उसे खाली हाथ लौटा दिया जाता है तो देवी लक्ष्मी ऐसे घर से हमेशा के लिए चली जाती हैं।

घर में झगड़े और कटु वचनों से बचें: अगर घर की महिलाएं या अन्य सदस्य हमेशा कटु वचन बोलते हैं और घर में कलह रहता है, तो वहां देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता और घर की सुख-शांति चली जाती है।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के उपाय

सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें: ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू लगाकर घर की सफाई करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और दरिद्रता दूर होती है।

तुलसी की पूजा करें: हर सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं, लेकिन शनिवार, रविवार और ग्यारस के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

सूर्यदेव को जल चढ़ाएं: सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से धन और समृद्धि आती है।

पूर्णिमा और अमावस्या पर करें खास उपाय: इन तिथियों पर घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं और दीपक जलाएं, ताकि घर में समृद्धि बनी रहे।

घर में हमेशा पवित्रता और सकारात्मकता बनाए रखें: घर में भगवान की पूजा करें, धूपबत्ती जलाएं और नकारात्मक गतिविधियों से बचें।

यह भी पढ़ें- Narasimha Dwadashi 2025: मार्च में कब है नरसिंह द्वादशी, जानें पूजा विधि, मुहूर्त व महत्व

यह भी पढ़ें- Narsimha Chalisa : होली में जरूर करें श्री नरसिंह चालीसा का पाठ, मिलेगा गजब का लाभ

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel