Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना महत्व होता है। दिशाओं की विशेषता के अनुसार अगर हम घर को सजाते हैं तो हमें कई लाभ मिल सकते हैं।
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना महत्व होता है। दिशाओं की विशेषता के अनुसार अगर हम घर को सजाते हैं तो हमें कई लाभ मिल सकते हैं। वहीं अगर आप घर में ऐसी चीजें रखते हैं जो दिशा के विपरीत हैं तो आपको कई नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की उत्तर दिशा में आपको कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए। अगर आप इन चीजों को उत्तर दिशा से हटा दें तो आपकी किस्मत चमक सकती है।
उत्तर दिशा में इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें
अगर आप घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में कंप्यूटर, टीवी, फ्रिज या कोई भी ऐसा ही सामान रखते हैं तो यह आपकी आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर हैं, इलेक्ट्रॉनिक चीजों का संबंध कुबेर देव से नहीं है। अगर आप इस दिशा में इलेक्ट्रॉनिक चीजें रखते हैं तो यह उचित नहीं माना जाता है।
इस दिशा में भूलकर भी कूड़ा न रखें
अगर घर का डस्टबिन उत्तर दिशा में है तो उसे आज ही हटा दें। इस दिशा में कूड़ा रखने से आप गरीब हो सकते हैं। साथ ही इस दिशा में गंदगी फैलाने से भी बचना चाहिए, यह दिशा जितनी व्यवस्थित और साफ-सुथरी होगी, आपको उतना ही लाभ होगा। इससे कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
उत्तर दिशा में काली चीजें न रखें
उत्तर दिशा में आपको कभी भी काली चीजें नहीं रखनी चाहिए। साथ ही इस तरफ की खिड़की या दरवाजे पर गहरे रंग के पर्दे लगाने से भी बचना चाहिए। इससे आपके घर का माहौल खराब हो सकता है, आपको न सिर्फ आर्थिक नुकसान होगा बल्कि घर के लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए उत्तर दिशा में काले रंग का इस्तेमाल न करें।
टूटी-फूटी और पुरानी चीजें
आपको उत्तर दिशा में भूलकर भी टूटी-फूटी चीजें और बहुत पुरानी चीजें नहीं रखनी चाहिए। अगर आप ऐसी चीजें उत्तर दिशा में रखते हैं तो आप चाहकर भी धन संचय नहीं कर पाएंगे। इससे आपको बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
इस दिशा में भारी फर्नीचर न रखें
अगर आप घर की उत्तर दिशा में सोफा, बेड, अलमारी जैसे भारी फर्नीचर रखते हैं तो आपको इसे भी बदल देना चाहिए। उत्तर दिशा में इन चीजों को रखने से आपको कोई लाभ नहीं होगा। इससे आपको अचानक नुकसान हो सकता है। भारी चीजें इस दिशा की ऊर्जा को रोकती हैं। क्योंकि यह धन के देवता कुबेर की दिशा है, इसलिए यहां भारी चीजें रखने से आपके बैंक बैलेंस पर सीधा असर पड़ता है।