Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र में धन-संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी सुझाता है।
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र में धन-संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी सुझाता है। मान्यता है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि सही दिशा और ऊर्जा का संतुलन का ध्यान रखा जाए तो उससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। तो आज इस खबर में धन संबंधित कुछ उपायों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
कर्ज मुक्ति के लिए करना चाहिए ये उपाय
वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है, क्योंकि इस दिशा का संबंध कुबेर देवता और माता लक्ष्मी से है। बता दें कि उत्तर दिशा में धन रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके साथ ही व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति भी मिल जाती है। कहा जाता है कि घर में आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए तिजोरी या पैसे से भरे बक्से को उत्तर दिशा में रखनी चाहिए।
प्रवेश द्वार पर जलाए दीपक
वास्तु शास्त्र में भी इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर शाम मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। खास तौर पर दीपक को इस तरह रखना चाहिए कि जब कोई व्यक्ति घर से बाहर जाए तो दीपक उसके दाहिने हाथ की ओर हो। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है।
फव्वारा रखने का महत्व
वास्तु के अनुसार घर का ईशान कोण सबसे पवित्र माना जाता है। इस स्थान पर देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिशा को साफ और प्रकाशमय रखना बहुत जरूरी है।
धन और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए ईशान कोण में छोटा सा फव्वारा या एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है। जल तत्व का प्रवाह आर्थिक उन्नति और पवित्रता का प्रतीक है, जिससे घर में धन की वृद्धि होती है।