Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी भी काम से पहले या उसके दौरान वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन किया जाए तो उसके परिणाम बहुत ही शुभ और सकारात्मक होते हैं।
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी भी काम से पहले या उसके दौरान वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन किया जाए तो उसके परिणाम बहुत ही शुभ और सकारात्मक होते हैं, वहीं अगर इन नियमों की अनदेखी की जाए या उन्हें नजरअंदाज किया जाए तो उनके परिणाम उतने ही नकारात्मक भी हो सकते हैं।
हमारे वास्तु शास्त्र में खाने को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि अगर आप शुभ और समृद्ध जीवन चाहते हैं तो ऐसे में आपको घर में कुछ जगहों पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। अगर आप इन जगहों पर बैठकर खाना खाते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती हैं और आपके घर से चली जाती हैं। अगर ऐसा होता है तो आपको अपना पूरा जीवन दरिद्रता और आर्थिक तंगी के बीच बिताना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां आपको कभी भी बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए।
दहलीज के सामने न खाएं
आजकल बने घरों में आपको दरवाजे की चौखट या दहलीज देखने को भले ही न मिले, लेकिन आपको कभी भी दरवाजे के बीच में बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। माना जाता है कि इस जगह पर भगवान का वास होता है। मान्यताओं के अनुसार, घर की दहलीज पर खाना खाने के अलावा न तो खड़े होना चाहिए और न ही बैठना चाहिए।
ऐसा करने पर भगवान आपसे नाराज हो जाते हैं। आपकी यह गलती आपके घर और जीवन में दरिद्रता को आमंत्रित करती है। धन की आवक कम होती है और खर्चे बढ़ते हैं। कई बार परिवार के सदस्य बीमारियों से भी जूझने लगते हैं।