Vastu Tips For TV: घर के अंदर मौजूद हर चीज का हमारे जीवन पर असर पड़ता है, फिर चाहे वो सजावटी सामान हो या फिर रोजाना इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक सामान। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे कहां रखा जाए और वो दिशा आपके लिए कितनी सही है?
Vastu Tips For TV: घर के अंदर मौजूद हर चीज का हमारे जीवन पर असर पड़ता है, फिर चाहे वो सजावटी सामान हो या फिर रोजाना इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक सामान। इन्हीं में से एक है टीवी, जो आज हर घर का अहम हिस्सा बन चुका है। टीवी सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं है, बल्कि घर के माहौल को भी प्रभावित करता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे कहां रखा जाए और वो दिशा आपके लिए कितनी सही है? वास्तु के अनुसार, अगर टीवी सही दिशा में न हो तो इससे मानसिक अशांति, रिश्तों में तनाव और आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। वहीं अगर इसे सही दिशा में रखा जाए तो इससे घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किस दिशा में टीवी रखने चाहिए, ताकि घर में खुशहाली बनी रहे।
किस दिशा में टीवी रखना फायदेमंद होता है?
पूर्व दिशा - वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टीवी रखने के लिए ये सबसे शुभ और उपयुक्त पूर्व दिशा मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिशा में टीवी रखने से घर के सदस्यों की मानसिक स्थिति ठीक और शांत रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा खास तौर पर छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए फायदेमंद होती है। क्योंकि इससे एकाग्रता और सोचने-समझने की क्षमता में सुधार होता है। उत्तर दिशा - वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा धन, समृद्धि और खुशहाली से जुड़ी होती है। वास्तु के अनुसार, यदि घर में टीवी को उत्तर दिशा की दीवार पर रखते हैं, तो यह बहुत ही अच्छा रहता है। इस दिशा में रखने से काम में तरक्की और आर्थिक लाभ के अवसर ला सकता है। इसके अलावा इस दिशा में टीवी रखने से घर में मानसिक तनाव भी कम होता है।
किस दिशा से बचना जरूरी है?
दक्षिण दिशा - वास्तु में इस दिशा को टीवी रखने के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है। लंबे समय तक दक्षिण दिशा में टीवी देखने से घर में कलह, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और नकारात्मक सोच बढ़ सकती है। यह दिशा मानसिक अशांति और पारिवारिक तनाव को जन्म दे सकती है।
क्या बेडरूम में टीवी रखना ठीक है या नहीं?
आजकल ज्यादातर लोगों के बेडरूम में टीवी होता है। लेकिन यह आदत रिश्तों में दूरियां और स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकती है, खासकर तब जब टीवी को बिस्तर के ठीक सामने रखा जाए। अगर बेडरूम में टीवी रखना जरूरी है तो ध्यान रखें कि यह पूर्व या उत्तर दिशा में हो और सोते समय टीवी को ढक कर रखें, ताकि उसमें शरीर का प्रतिबिंब न दिखे। इससे अनजाने में होने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है।