Vastu Tips for Night Time: सनातन धर्म में जिस तरह ज्योतिष शास्त्र का महत्व है ठीक उसी तरह वास्तु शास्त्र का भी है। वास्तु शास्त्र न केवल वास्तुकला का विज्ञान माना जाता है
Vastu Tips for Night Time: सनातन धर्म में जिस तरह ज्योतिष शास्त्र का महत्व है ठीक उसी तरह वास्तु शास्त्र का भी है। वास्तु शास्त्र न केवल वास्तुकला का विज्ञान माना जाता है, बल्कि इसे जीवन में सुख, समृद्धि और संतुलन देने वाला मार्गदर्शक भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिन की तरह रात का समय भी विशेष ऊर्जा लेकर आता है और अगर इस समय कुछ काम गलत तरीके से किया जाए तो इसका सीधा असर हमारी आर्थिक और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है।
रात में गुस्सा या झगड़ा घर का माहौल खराब कर सकता है
अक्सर लोग रात में बातचीत में पूरे दिन की थकान या मानसिक दबाव निकाल देते हैं, जिससे बेवजह विवाद होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में साफ तौर पर कहा गया है कि सूर्यास्त के बाद घर का माहौल शांत, मधुर और संयमित होना चाहिए। झगड़े और गुस्सा लक्ष्मी की कृपा छीन सकते हैं।
शाम के बाद झाड़ू लगाना लक्ष्मी का अपमान है!
वास्तु के अनुसार, झाड़ू में देवी लक्ष्मी का वास होता है। अगर सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाई जाए तो इसे धन की देवी का अपमान माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सुबह या दोपहर में सफाई करना शुभ होता है।
रात में खाली बर्तन और खाली रसोई दरिद्रता की निशानी है
अगर रात में रसोई में अनाज खत्म हो जाए या बर्तन खाली रह जाएं तो यह घर में धन की कमी और मानसिक अस्थिरता का प्रतीक बन जाता है। भरा हुआ रसोईघर समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। रात में चावल या पानी का कटोरा रखना भी शुभ माना जाता है।
नाखून काटना छोटी सी गलती, बड़ा नुकसान
शास्त्रों में साफ तौर पर बताया गया है कि रात में नाखून काटना बेहद अशुभ होता है। इससे न सिर्फ गंदगी फैलती है, बल्कि लक्ष्मी की कृपा भी चली जाती है। इससे घर में दरिद्रता, खराब स्वास्थ्य और मानसिक तनाव हो सकता है। नाखून काटने का सही समय दिन का उजाला है।
रात में लेन-देन बंद कर दें वरना लक्ष्मी आपका साथ छोड़ देंगी