Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि आपके लिविंग रूम का वास्तु आपके पूरे घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। यह एक खास जगह होती है जो पूरे घर का प्रतिनिधित्व करती है, तो वास्तु के हिसाब से यह कैसी होनी चाहिए।
Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि आपके लिविंग रूम का वास्तु आपके पूरे घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। यह एक खास जगह होती है जो पूरे घर का प्रतिनिधित्व करती है, तो वास्तु के हिसाब से यह कैसी होनी चाहिए। जानिए हमारे साथ इस लेख में।
घर के लिविंग रूम का वास्तु घर पर बहुत प्रभाव डालता है। फर्नीचर, रंग, पौधे, सजावटी सामान सभी इसे प्रभावित करते हैं। वास्तु सिद्धांतों का पालन करके हम इस खास जगह को सकारात्मक और ऊर्जावान बना सकते हैं। साथ ही लिविंग को वास्तु के हिसाब से सजाकर हम समृद्धि और सौभाग्य को भी आकर्षित कर सकते हैं।
मुख्य द्वार खास होना चाहिए
घर में मुख्य द्वार वह जगह होती है जहां से नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा प्रवेश करती है और अगर आपके घर का मुख्य द्वार लिविंग रूम में खुलता है तो आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। प्रवेश द्वार पर अच्छी रोशनी होनी चाहिए, फूलों का मेहराब होना चाहिए जिस पर कुछ धार्मिक प्रतीक हों। घर के मुखिया की नेमप्लेट होनी चाहिए। याद रखें, घर में प्रवेश करते ही जूतों की अलमारी लिविंग रूम में न रखें।
दिशाओं का ध्यान रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को अपने लिविंग रूम का दरवाजा का खास ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि लिविंग रूम का दरवाजा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होता है तो यह बहुत ही बेहतर होगा। लिविंग रूम से जुड़ा डाइनिंग एरिया लिविंग रूम के पूर्व या दक्षिण-पूर्व में होना चाहिए। अगर आपको यहां पूजा का स्थान रखना है तो उसकी दिशा लिविंग रूम के उत्तर-पूर्व में होनी चाहिए।
फर्नीचर कैसा होना चाहिए?
लिविंग रूम के लिए वास्तु अनुकूल फर्नीचर की बात करें तो सोफा या भारी फर्नीचर पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए या फिर सोफा उत्तर या पूर्व की दीवार के सामने रखा जा सकता है। टीवी लिविंग रूम की दक्षिण-पूर्व दीवार पर होना चाहिए। फर्नीचर लकड़ी का बना हो और उसका आकार गोलाकार या टेढ़ा-मेढ़ा न हो तो बेहतर है।
रंग योजना
वास्तु शास्त्र के अनुसार लिविंग रूम में हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे बेज, क्रीम, सफेद, गुलाबी आदि। लिविंग रूम के लिए सुनहरा रंग या गहरा पीला रंग भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि लाल और काले रंग से हमेशा बचना चाहिए।