facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips for plant according rules of vastu do not plant these 3 plants house your safe will become empty

Vastu Tips For Plant: वास्तु के नियमानुसार घर में न लगाएं ये 3 पौधें, खाली हो जाएगी तिजोरी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vastu Tips For Plant: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि अगर वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकता है।

Vastu Tips For Plant
Vastu Tips For Plant: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि अगर वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे चमत्कारी पौधों का जिक्र है, जिनके आपके घर में होने से आपके घर में खुशहाली आती है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा भगवान कुबेर की होती है। ऐसे में अगर इस दिशा में कुछ पौधे रखे जाएं तो कुबेर की कृपा आप पर बनी रहेगी और धन लंबे समय तक टिकेगा। तो आइए ज्योतिष शास्त्र से जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में कौन से पौधे रखना बेहद शुभ माना जाता है। 

मनी प्लांट

इस पौधे को वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। आपके घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट का होना परिवार के सभी सदस्यों के लिए सौभाग्य लेकर आता है। कहा जाता है कि यह पौधा धन को आकर्षित करता है और इसके प्रभाव से घर में धन बना रहता है और खुशहाली भी आती है। 

तुलसी का पौधा

तुलसी घर में जरूर होनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में तुलसी होती है, वहां यमराज कभी नहीं आते। तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी माना जाता है, इसलिए कहा जाता है कि घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा होने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

केले का पौधा

केले का पौधा भगवान विष्णु को सबसे ज्यादा प्रिय है। कई मान्यताओं के अनुसार केले के पेड़ में भगवान नारायण का वास होता है। उत्तर दिशा में केले का पौधा होना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपके घर की उत्तर दिशा में केले का पौधा है, तो यह आपकी किस्मत बदलने की ताकत रखता है।

यह भी पढ़ें- Office Vastu Tips: भूलकर भी ऑफिस डेस्क पर न रखें ये 4 पौधे, वरना होगा नुकसान
 
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: लंबे समय से चल रही है धन की समस्या? समाधान के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel