facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  vastu  office vastu tips do not keep these 4 plants on the office desk even by mistake otherwise you will suffer lo

Office Vastu Tips: भूलकर भी ऑफिस डेस्क पर न रखें ये 4 पौधे, वरना होगा नुकसान

jeevanjaliPublished by:
कोमल
सार

Office Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय बहुत फलदायी साबित होते हैं। माना जाता है कि वास्तु टिप्स का पालन करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यापार में अपार लाभ मिलता है।

Office Vastu Tips
Office Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय बहुत फलदायी साबित होते हैं। माना जाता है कि वास्तु टिप्स का पालन करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यापार में अपार लाभ मिलता है। कई लोग अपने ऑफिस डेस्क पर कई तरह के पौधे रखते हैं, जिससे उन्हें लाभ की जगह हानि का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस डेस्क पर कुछ पौधे रखने की सख्त मनाही होती है। ऐसा करने से व्यक्ति का प्रमोशन रुक सकता है। साथ ही नौकरी में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं। ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि ऑफिस डेस्क पर कौन से पौधे रखने से बचना चाहिए?

ऑफिस डेस्क पर  न  रखें ये पौधे( Office Desk Par Na Rakhe Ye Paudhe)


काम में आ सकती है परेशानी
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। इस पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे को लगाने के लिए नियमों का पालन करना ज्यादा जरूरी है। साथ ही इस पौधे के पास साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि डेस्क पर खाने-पीने की चीजें भी रखी जाती हैं। जिनका इस्तेमाल भी हो जाता है। इसलिए ऑफिस डेस्क पर तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिसके कारण आपको ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

काम में आ सकती हैं बाधाएं
सनातन धर्म में बांस के पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कई लोग ऑफिस डेस्क पर बांस का पौधा रखना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर इस पौधे को रखने से मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। साथ ही काम में बाधाएं भी आ सकती हैं। इस कारण डेस्क पर बांस का पौधा रखने से बचना चाहिए।

प्रमोशन में आ सकती हैं दिक्कतें
एलोवेरा का पौधा लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन ऑफिस डेस्क पर इसे रखने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर इस पौधे को रखने से वातावरण प्रभावित होता है और प्रमोशन में दिक्कतें आ सकती हैं, क्योंकि इस पौधे में कांटे होते हैं।

काम पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव
इसके अलावा ऑफिस डेस्क पर कैक्टस का पौधा रखने से बचना चाहिए। इस पौधे की पत्तियां कांटेदार होती हैं। ऐसे में इस पौधे को डेस्क पर रखने से काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel