Vastu Tips For Business: वास्तु शास्त्र में घर, ऑफिस या दुकान के लिए वास्तु नियमों का उल्लेख किया गया है। इन वास्तु नियमों का पालन करके आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
Vastu Tips For Business: वास्तु शास्त्र में घर, ऑफिस या दुकान के लिए वास्तु नियमों का उल्लेख किया गया है। इन वास्तु नियमों का पालन करके आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। इतना ही नहीं, वास्तु टिप्स का पालन करने से न केवल व्यापार में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि व्यापार में तेजी से तरक्की भी होती है। इसलिए जब भी आप व्यापार शुरू करने के बारे में सोचें, तो वास्तु नियमों का ध्यान रखें।
साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि कैश काउंटर कहां बनाया जाए, क्योंकि सही दिशा में कैश काउंटर व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समृद्धि लाता है और धन का प्रवाह भी बढ़ाता है। ऐसे में आइए ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार से जानते हैं कि कैश काउंटर रखने की कौन सी दिशा उचित है और कौन से वास्तु टिप्स हैं जो व्यापार को तरक्की की ओर ले जाते हैं।
यह दिशा होगी शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन की देवी लक्ष्मी उत्तर-पूर्व दिशा में निवास करती हैं। इसलिए, यदि आपके व्यापार स्थल पर उत्तर-पूर्व दिशा में ढलान है या यह स्थान खुला है, तो धन का आगमन बढ़ता है। यह उपाय व्यापार में आने वाली बाधाओं, विवादों और कर्ज जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकता है।
Trending Video
निर्माण की दिशा का रखें ध्यान
जब भी आप कोई नया प्लॉट खरीदें तो ध्यान रखें कि उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर निर्माण कार्य नहीं करना चाहिए। इससे व्यापार में बाधा, आर्थिक तंगी और काम में रुकावटें आ सकती हैं। इन दिशाओं को जितना हो सके खाली रखें, जबकि दक्षिण-पश्चिम दिशा की जमीन ऊंची होनी चाहिए और वहां की बाउंड्रीवॉल मजबूत होनी चाहिए। इससे व्यापार स्थल पर शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
इस स्थान पर मालिक का आसन बनाएं
दुकान या फैक्ट्री में मालिक को दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए। अगर दुकान पूर्व दिशा में खुलती है तो उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें। अगर पश्चिम दिशा में खुलती है तो दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठें। अगर दक्षिण दिशा में है तो दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठें और पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें।