facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips for bathroom do not keep an empty bucket bathroom even by mistake otherwise you may have face troub

Vastu tips for Bathroom: गलती से भी बाथरूम में न रखें खाली बाल्टी, वरना झेलनी पड़ सकती है मुसिबत

जीवांजलीPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vastu tips for Bathroom: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर कोने का अपना महत्व होता है। यहां रखी गई चीजें, चाहे सही तरीके से रखी हों या गलत तरीके से, आपके जीवन पर असर जरूर डालती हैं, कई बार कुछ चीजें घर में वास्तु दोष पैदा कर देती हैं।

Vastu tips for Bathroom
Vastu tips for Bathroom: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर कोने का अपना महत्व होता है। यहां रखी गई चीजें, चाहे सही तरीके से रखी हों या गलत तरीके से, आपके जीवन पर असर जरूर डालती हैं, कई बार कुछ चीजें घर में वास्तु दोष पैदा कर देती हैं। इसलिए वास्तु हमेशा चीजों की दिशाओं और रख-रखाव पर जोर देता है। आमतौर पर जब भी वास्तु दोष की बात आती है तो लोगों का ध्यान किचन, हॉल, बेडरूम, पूजा रूम की तरफ जाता है। लेकिन आपको बता दें कि वास्तु दोष सिर्फ इन जगहों पर ही नहीं बल्कि आपके बाथरूम में भी हो सकता है।

जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तु दोष को खत्म करने के लिए एक कारण बाथरूम में रखी बाल्टी भी हो सकती है। आपने देखा होगा अक्सर लोग नहाने के बाद बाल्टी को बाथरूम में खाली छोड़ देते हैं। लेकिन हर रोज होने वाली यह गलती आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि यह आपके खुशहाल परिवार को परेशानियों से घेर लेगी और आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब ये मुसीबतें आ जाएं। तो आइए ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार डॉ. अरविंद पचौरी से बाथरूम से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में जानते हैं।

आर्थिक नुकसान का संकेत

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में खाली बाल्टी छोड़ना दरिद्रता को न्योता देता है। इससे घर में धन के आगमन में बाधा उत्पन्न होती है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। यह इस बात का संकेत है कि आपकी ऊर्जा धन संचय करने में नहीं बल्कि फिजूलखर्ची में खर्च हो रही है।

नकारात्मक ऊर्जा

घर में खाली बर्तन या बाल्टी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। नकारात्मक ऊर्जा खासकर बाथरूम जैसी जगह पर रहती है जहां खाली बर्तन नहीं रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो जातक ऐसा करने से मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन के साथ ही अशांति बढ़ सकती है।

पारिवारिक कलह का कारण

अगर आपके घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर अचानक परिवार में मतभेद होने लगे हैं तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। माना जाता है कि नहाने के बाद बाथरूम में खाली बाल्टी छोड़ने से घर में कलह और मतभेद का माहौल बन सकता है। यह नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत है जो रिश्तों में दूरियां ला सकता है।

स्वास्थ्य पर असर

स्वास्थ्य का संबंध सिर्फ खान-पान और दिनचर्या से ही नहीं है बल्कि आसपास का वातावरण भी इसे प्रभावित करता है। वास्तु के अनुसार बाथरूम में खाली बाल्टी छोड़ना बीमारियों को न्योता दे सकता है। वास्तु के अनुसार यह आदत घर में संक्रमण, थकान और बार-बार बीमार पड़ने जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Shivling : घर में शिवलिंग स्थापित करने से पहले ज़रूर जानें ये महत्वपूर्ण वास्तु नियम

यह भी पढ़ें- Home Vastu Tips: घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, तिजोरी भी भर जाएगा

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel