facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu shastra upay keep these special things in south direction there will be no shortage of money

Vastu Shastra Upay: दक्षिण दिशा में जरूर रखें ये खास चीजें, नहीं धन की कमी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vastu Shastra Upay: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दक्षिण दिशा को यम और पितरों की दिशा कहा जाता है। ऐसे में इस दिशा में चीजें रखते समय कुछ खास नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि आपको नकारात्मक परिणाम न मिलें।

Vastu Shastra Upay
Vastu Shastra Upay: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दक्षिण दिशा को यम और पितरों की दिशा कहा जाता है। ऐसे में इस दिशा में चीजें रखते समय कुछ खास नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि आपको नकारात्मक परिणाम न मिलें। साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनके लिए दक्षिण दिशा बेहतर मानी जाती है।

भाग्य में होगी वृद्धि

वास्तु शास्त्र में भी माना जाता है कि व्यक्ति को कभी भी दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसे में आप बिस्तर का सिरहाना दक्षिण दिशा में रख सकते हैं, क्योंकि इस तरह आपका सिर दक्षिण दिशा में और पैर उत्तर दिशा में रहेंगे। अगर घर में पूर्व दिशा में सोने की जगह नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आप अपना सिर दक्षिण दिशा की ओर रख सकते हैं।

इस तरह रखें झाड़ू

हिंदू मान्यताओं के अनुसार झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू रखने के लिए दक्षिण दिशा को बेहतर माना गया है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा से साधक को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ध्यान रखें कि झाड़ू को दक्षिण दिशा में इस तरह रखना चाहिए, जहां किसी की नजर उस पर न पड़े।

ये चीजें रख सकते हैं

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, घर के दक्षिण दिशा में सोने के आभूषण आदि कीमती चीजें रखनी चाहिए। मान्यता है कि जो जातक ऐसा करता है उसके घर में खुशहाली आती है। इसके साथ ही आप दक्षिण दिशा में किसी पक्षी की तस्वीर भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जाएं प्रवेश नहीं कर पाती हैं।

यह भी पढ़ें- Kashi Ratneshwar Mahadev Mandir: काशी के इस मंदिर को अहिल्याबाई ने दिया था श्राप, जानें इतिहास

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया को भूल से भी न करें ये काम, माता लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel