Vastu shastra: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार दैनिक कार्यों का हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव अवश्य पड़ता है, इसीलिए कहा जाता है कि सभी कार्य वास्तु शास्त्र के अनुसार ही करने चाहिए।
Vastu shastra: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार दैनिक कार्यों का हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव अवश्य पड़ता है, इसीलिए कहा जाता है कि सभी कार्य वास्तु शास्त्र के अनुसार ही करने चाहिए। ताकि हमें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े, लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से व्यक्ति को एक साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि घर में अगर कोई भी वस्तु गलत दिशा में रखी जाए तो उसका पूरे घर और परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी तरह घर में कहीं भी कूड़ेदान न रखें। कहा जाता है कि कूड़ेदान को कभी भी घर के मुख्य द्वार पर नहीं रखना चाहिए। यहीं से देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसा करने से धन की देवी नाराज होकर दरवाजे से वापस चली जाती हैं। रातभर गंदे बर्तन छोड़ना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदे या इस्तेमाल किए हुए बर्तनों को कभी भी रातभर नहीं रखना चाहिए। चाहे देर हो जाए, लेकिन सोने से पहले बर्तनों को धोकर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा मिलती है, जिससे जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
Trending Video
बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और सुख-समृद्धि में बड़ी बाधा उत्पन्न होती है।
बाथरूम में खाली बाल्टी न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी बाथरूम में खाली बाल्टी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि खाली बाल्टी या टब रखने से घर से सकारात्मक ऊर्जा चली जाती है।
शाम के समय न दें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय या सूर्यास्त के बाद कभी भी दूध, दही, नमक का दान न करें। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति खराब होती है और व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता है।
घर से नकारात्मकता कैसे दूर करें?
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में चुटकी भर नमक रखें।
अगर घर में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े होते हैं तो घर में नमक के पानी से पोछा लगाएं।
अगर घर को सही तरीके से सजाया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
वास्तु दोष के कारण घर में हमेशा कलह होती है।
घर में आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। इन वास्तु दोषों का उपाय करना चाहिए।