Home Vastu Tips: मां लक्ष्मी धन, समृद्धि और वैभव की देवी हैं। उनकी कृपा से ही घर में धन और समृद्धि बनी रहती है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उस पर बनी रहे। मां लक्ष्मी जल से उत्पन्न हुई हैं, इसलिए उन्हें चंचल कहा जाता है।
Home Vastu Tips: मां लक्ष्मी धन, समृद्धि और वैभव की देवी हैं। उनकी कृपा से ही घर में धन और समृद्धि बनी रहती है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उस पर बनी रहे। मां लक्ष्मी जल से उत्पन्न हुई हैं, इसलिए उन्हें चंचल कहा जाता है। उनका स्वभाव एक स्थान पर टिक कर नहीं रहना है। यही कारण है कि धन कभी एक स्थान पर नहीं टिकता। आज के समय में अधिकतर लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनके घर में अनावश्यक खर्च बढ़ गए हैं।
घर में धन संचय नहीं होता। अगर आप भी ऐसी समस्याओं से परेशान हैं। कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें अगर आप अपने धन स्थान में रखते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन चीजों को तिजोरी या धन स्थान में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके घर में पैसों की कमी दूर होती है। तो आइए जानते हैं उपाय।
कुबेर यंत्र या श्री यंत्र
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है, जबकि कुबेर जी देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। मां लक्ष्मी चंचल होती हैं, वहीं भगवान कुबेर को स्थायी धन का देवता माना जाता है, इसलिए तिजोरी में कुबेर यंत्र या श्री यंत्र रखना चाहिए। श्री यंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इससे आपके घर में हमेशा धन-संपत्ति बनी रहती है और पैसों की कभी कमी नहीं होती। इसके अलावा घर में कपूर जलाकर उसका धुआं दिखाना चाहिए और तिजोरी में पूजा करते समय धूप-दीप भी दिखाना चाहिए।
तिजोरी में हल्दी की गांठ रखें
हिंदू धर्म में हर शुभ काम में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। अगर आपके घर में समृद्धि नहीं है तो अपने धन स्थान में हल्दी की गांठ रखें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में समृद्धि आती है और पैसों की कमी नहीं होती।