facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips for shivling before installing shivling in the house you must know these important vastu rules

Vastu Tips For Shivling : घर में शिवलिंग स्थापित करने से पहले ज़रूर जानें ये महत्वपूर्ण वास्तु नियम

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

 Vastu Tips For Shivling :  हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्त को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। मंदिर में जल चढ़ाने के साथ ही घर में शिवलिंग रखने से भी आपको कई लाभ मिल सकते हैं।

 Vastu Tips For Shivling
 Vastu Tips For Shivling :  हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्त को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। मंदिर में जल चढ़ाने के साथ ही घर में शिवलिंग रखने से भी आपको कई लाभ मिल सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना होगा।

शिवलिंग की सही दिशा  (Shivling Ki Sahi Disha) 


घर के मंदिर में शिवलिंग रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसकी नियमित पूजा करनी चाहिए और जल चढ़ाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में शिवलिंग स्थापित करने के लिए उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है। इससे भक्त के घर और परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बनता है।

टूटे हुए शिवलिंग का क्या करें? ( Toote Huye Shivling Ka Kya Kare)

घर में भूलकर भी टूटा हुआ शिवलिंग नहीं रखना चाहिए, वरना आपको सकारात्मक परिणामों की जगह नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अगर आपके घर में टूटा हुआ शिवलिंग है तो उसे अपनी गलतियों की क्षमा मांगते हुए साफ बहते पानी में विसर्जित कर देना चाहिए। इससे आप बुरे परिणामों से बच सकते हैं। अगर घर में एक से ज्यादा शिवलिंग हैं तो भी आप उन्हें किसी नदी या जल में प्रवाहित कर सकते हैं।

इस तरह करें पूजा ( Is Tarah Kare Pooja )


शुद्ध जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें, इसके बाद अशोक सुंदरी पर जल चढ़ाएं। अब शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, शहद आदि चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। इसके बाद भोग लगाएं और दूसरों में भी प्रसाद बांटें।

शिवलिंग का आकार कितना होना चाहिए ( Shivling Ka Aakar Kitna Hona Chahiye) 

अगर आप अपने घर में शिवलिंग स्थापित कर रहे हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि शिवलिंग का आकार छोटा होना चाहिए, क्योंकि घर में बड़ा शिवलिंग रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। खास तौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में स्थापित शिवलिंग का आकार अंगूठे के आकार से बड़ा नहीं होना चाहिए।

शिवलिंग की संख्या कितनी होनी चाहिए( Shivling Ki Sankhya Kitni Honi Chahiye)

वास्तु के नियमों के अनुसार घर के मंदिर में शिवलिंग की संख्या कभी भी एक से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवलिंग शिव का प्रतीक है और भगवान शिव एक ही हैं, इसलिए हमें एक ही घर में अलग-अलग प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

किस तरह का शिवलिंग रखना चाहिए ( Kis Tarah Ka Rakhna Chahiye Shivling ) 

वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि अगर आप घर में शिवलिंग रख रहे हैं तो आपको घर में नर्मदा नदी में पाए जाने वाले पत्थर से बने शिवलिंग को ही रखना चाहिए क्योंकि इसे सबसे शुभ माना जाता है। हालांकि, अगर आप घर में धातु से बना शिवलिंग स्थापित कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि वह सोने, चांदी या तांबे का होना चाहिए और उसके चारों ओर सांप भी बैठा होना चाहिए।

वास्तु के अनुसार शिवलिंग की सही दिशा ( Vastu Ke Anusar Shivling Ki Sahi Disha )

वास्तु के अनुसार, शिवलिंग को अपने घर में स्थापित करने की दो सही दिशाएं हैं। शिवलिंग को इस तरह स्थापित करें कि पूजा के समय भक्त का मुख पूर्व दिशा की ओर हो और शिवलिंग को पश्चिम दिशा की ओर रखें। शिवलिंग का जलपात्र हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इसके अलावा आप शिवलिंग का जलपात्र पूर्व दिशा की ओर भी रख सकते हैं और भक्त उत्तर दिशा की ओर मुख करके पूजा करें।

ध्यान रखें जरूरी नियम ( Dhyan Rakhe Jaroori Niyam)

घर में हमेशा अंगूठे के आकार का शिवलिंग होना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में एक से ज्यादा शिवलिंग न हों। वरना आपको इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही शिवलिंग को कभी भी सीधे जमीन पर न रखें, इसे किसी स्टैंड पर रखना चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंग को कभी भी अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए, वरना आपको इससे अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे।

ये भी पढ़ें - Home Vastu Tips: इन जगहों के आसपास न खरीदें घर या जमीन, झेलनी पड़ सकती है मुसीबतें
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel