facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips every person keep these things house it gives relief vastu defects

Vastu Tips: प्रत्येक व्यक्ति को घर में रखनी चाहिए ये चीजें, वास्तु दोष से मिल जाती है मुक्ति

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vastu Tips: हिंदू धर्म में हर व्यक्ति वास्तु दोष को लेकर सतर्क रहता है, वह अपने घर में सभी चीजों को वास्तु के हिसाब से रखता है, ताकि ग्रह-नक्षत्र या देवी-देवता नाराज न हों।

Vastu Tips
Vastu Tips: हिंदू धर्म में हर व्यक्ति वास्तु दोष को लेकर सतर्क रहता है, वह अपने घर में सभी चीजों को वास्तु के हिसाब से रखता है, ताकि ग्रह-नक्षत्र या देवी-देवता नाराज न हों, लेकिन आजकल बड़े शहरों में वास्तु को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता, जिसके कारण अगर उनके साथ कुछ बुरा भी हो जाए तो उन्हें समझ नहीं आता कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। 

जबकि वास्तु शास्त्र में जीवन में सकारात्मकता और आर्थिक तरक्की के लिए कई उपाय बताए गए हैं, ऐसे में अगर आप अपनी इच्छा के मुताबिक घर नहीं बना पाए हैं तो घर में अपनी इच्छा के मुताबिक कुछ चीजें रखें, इससे आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं क्या हैं वो वास्तु टिप्स?

उत्तर और पूर्व दिशा में इन चीजों का रखें ख्याल

अगर आप नहीं चाहते कि आपके जीवन में कोई परेशानी आए तो उत्तर-पूर्व दिशा में कोई भारी सामान, कबाड़ आदि न रखें। यहां नीले कांच के बर्तन में पानी भरकर रखें। अगर संभव हो तो उत्तर-पूर्व दिशा में चांदी की डिब्बी रखें और अगर आपके घर में इस दिशा में खिड़की है तो उसे नियमित रूप से खोलते रहें।

मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीज

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सारी मुख्य ऊर्जा मुख्य द्वार से होकर आती है इसलिए अपने मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह जैसे कलश, मछली, कमल, शंख आदि लगाएं। या फिर मुख्य द्वार के ऊपर ओम और स्वास्तिक का चिन्ह लगाएं, इससे घर में शुभता बनी रहेगी।

कमल के बीजों की माला

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो अपने घर के मंदिर में कुछ देर कमल के बीजों की माला चढ़ाएं और फिर उसे तिजोरी में रख दें, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा भी नहीं आएगी।

शनिवार को करें उपाय

अगर आपके घर में कुछ अशुभ हो रहा है तो शनिवार के दिन स्टील के बर्तन में थोड़ा कच्चा दूध, चीनी, घी मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। साथ ही चना और गुड़ भी चढ़ाएं, इससे घर में शुभ योग बनेगा।

गोमती चक्र

गोमती चक्र से देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है, इसे अपने घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि 11 गोमती चक्रों को पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा होती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: बाथरूम में भूलकर न करें ये काम, वरना घर में आ जाएगी दरिद्रता

यह भी पढ़ें- Female Bath Vastu Tips: नहाने के बाद महिलाओं बाथरूम में भूलकर न करें ये काम, वरना होगा बहुत ज्यादा नुकसान

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel