Vastu Tips: सनातन धर्म में नहाने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि नहाने से न सिर्फ शरीर शुद्ध होता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।
Vastu Tips: सनातन धर्म में नहाने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि नहाने से न सिर्फ शरीर शुद्ध होता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। किसी भी शुभ काम को करने से पहले नहाना जरूरी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने के बाद कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए। शास्त्रों में इन कामों को अशुभ माना गया है और कहा जाता है कि इनसे राहु-केतु की बुरी नजर लगती है और दुर्भाग्य को न्योता मिलता है। तो आइए जानते हैं वो कौन से काम हैं जिन्हें नहाने के बाद नहीं करना चाहिए
बाथरूम में न छोड़ें गंदा पानी
कुछ लोगों की आदत होती है कि नहाने के बाद बाल्टी में गंदा पानी छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे राहु और केतु नाराज होते हैं और घर में दरिद्रता आती है। इसलिए नहाने के बाद हमेशा बाल्टी खाली करें और बाथरूम को साफ रखें।
बाथरूम में टूटे बाल न छोड़ें
नहाते समय बालों का झड़ना स्वाभाविक है, लेकिन कुछ लोग इन झड़े हुए बालों को बाथरूम में ही छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे शनिदेव और मंगलदेव नाराज होते हैं। इसलिए हमेशा नहाने के बाद गिरे हुए बालों को उठाकर कूड़ेदान में डालें।
Trending Video
नहाने के बाद कपड़े साफ न करें
अगर आपको कपड़े साफ करने ही हैं तो नहाने के बाद उन्हें भूलकर भी साफ न करें। अगर कपड़े धोने ही हैं तो नहाने से पहले उन्हें धो लें और फिर नहाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाने के बाद गंदे कपड़े धोने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
गीले कपड़े न छोड़ें
कुछ लोग नहाने के बाद गीले कपड़े बाथरूम में ही छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इसलिए हमेशा नहाने के बाद गीले कपड़े धोकर सुखाएं।
चप्पल पहनकर न नहाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी चप्पल पहनकर नहीं नहाना चाहिए। इससे राहु और केतु की बुरी नजर लगती है। नहाने से पहले हमेशा चप्पल उतार दें।