Female Bath Vastu Tips: दुनियाभर के देशों की तुलना में भारत में हर रोज नहाने वालों की लिस्ट लंबी है. इसकी एक बड़ी वजह धर्म के प्रति आस्था भी है। जी हां, यहां के लोगों को लगता है कि ऐसा करने से उनका शरीर शुद्ध होता है।
Female Bath Vastu Tips: दुनियाभर के देशों की तुलना में भारत में हर रोज नहाने वालों की लिस्ट लंबी है. इसकी एक बड़ी वजह धर्म के प्रति आस्था भी है। जी हां, यहां के लोगों को लगता है कि ऐसा करने से उनका शरीर शुद्ध होता है। दरअसल, हर रोज नहाना आपकी सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है। हालांकि, नहाने को लेकर शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, जो लोग इनकी अनदेखी करते हैं, उन्हें दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।
महिलाओं के लिए भी कुछ ऐसे ही नियम बताए गए हैं। कई बार महिलाएं नहाने के बाद कुछ गलतियां कर देती हैं, जिसका खामियाजा उनके परिवार को भी भुगतना पड़ता है। अब सवाल यह है कि नहाने के बाद महिलाओं को बाथरूम में क्या नहीं करना चाहिए? नहाते समय महिलाओं द्वारा की गई गलतियों से कौन-कौन सी परेशानियां होती हैं?
नहाने के बाद महिलाओं द्वारा की जाने वाली गलतियां और उनके बुरे प्रभाव
अक्सर लोग नहाने के बाद बाथरूम को गंदा छोड़कर वापस आ जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना गया है। यह घर में कई तरह की परेशानियां पैदा करने का काम करता है। इसलिए नहाते समय इन गलतियों को जल्द से जल्द सुधार लेना अच्छा रहेगा।
बाथरूम से निकलते समय ध्यान रखें कि बाल्टी को खाली न छोड़ें। अगर बाल्टी को खाली रखना ही है तो उसे उल्टा करके रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार खाली बाल्टी को सीधा रखना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
नहाने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि बाथरूम में साबुन का गंदा पानी न हो। यह घर में बर्बादी लाने का काम करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि ऐसा करने से घर पर राहु और केतु की बुरी नजर रहती है, जिससे परिवार के सदस्य कई तरह की परेशानियों से घिरे रहते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार महिलाओं को नहाने के तुरंत बाद सिंदूर लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करना बहुत अशुभ होता है। इसके अलावा नहाने के बाद कुछ खाने के बाद ही सिंदूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि अगर महिलाएं ऐसा करती हैं तो उनके पति की उम्र कम हो जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार चप्पल पहनकर नहाना नहीं चाहिए। अगर आप चप्पल पहनकर नहा रहे हैं तो नहाने के बाद दोबारा अपने पैरों में पानी न डालें, क्योंकि यह बहुत अशुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है। यह भी पढ़ें- Shri Aniruddhacharya Ji Biography : कौन है अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, जानें इनका जीवन परिचय
यह भी पढ़ें- Bhagwan Krishna ka bhajan: मेरा छोटा सा संसार हरी आ जाओ एक बार