facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  vastu  money plant vastu tips keep a money plant in your house change your luck

Money Plant Vastu Tips: घर में जरूर रखें मनी प्लांट, बदल सकती है आपकी किस्मत

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत ही शुभ और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला पौधा माना जाता है। एक तरफ यह पौधा घर की खूबसूरती और शोभा बढ़ाता है, वहीं दूसरी तरफ इसे आर्थिक समृद्धि, संतुष्टि और खुशी का प्रतीक भी माना जाता है।

Money Plant Vastu Tips
Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत ही शुभ और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला पौधा माना जाता है। एक तरफ यह पौधा घर की खूबसूरती और शोभा बढ़ाता है, वहीं दूसरी तरफ इसे आर्थिक समृद्धि, संतुष्टि और खुशी का प्रतीक भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घर में मनी प्लांट लगाने और इसे सही दिशा में रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करने से घर में धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में अगर इस पौधे को घर की सही दिशा में लगाया जाए तो घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं अगर घर में मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाया जाए तो जीवन में सुख-शांति की जगह धन हानि और तनाव का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट रखने के नियम।

मनी प्लांट लगाने के नियम

समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक मनी प्लांट को घर और ऑफिस में उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक तरक्की होती है। शास्त्रों में दक्षिण-पूर्व दिशा को धन और समृद्धि के देवता कुबेर का माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से अचानक लाभ मिलता है और आर्थिक समस्याओं से जल्दी मुक्ति मिलती है।

मनी प्लांट से जुड़े उपाय

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े कुछ उपायों के बारे में।

जीवन में लगातार आ रही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन मनी प्लांट में पानी में दूध की कुछ बूंदें डालें। इससे आर्थिक समृद्धि आएगी।

हर गुरुवार को मनी प्लांट पर कलावा चढ़ाएं। इस उपाय से आपको जल्द से जल्द धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा।

भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए 21 गुरुवार तक मनी प्लांट के पत्तों पर चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं। इस उपाय से धन में वृद्धि के योग बनते हैं।

मनी प्लांट लगाने के नियम

मनी प्लांट को भूलकर भी जमीन में न लगाएं, वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को गमलों और बोतलों में लगाना चाहिए। मनी प्लांट की बेल को हमेशा ऊपर की ओर रखें। यानी इस पौधे की बेलें ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। जिन घरों में मनी प्लांट की बेलें जमीन में रहती हैं, उन्हें अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: जानिए घर में सभी चीज़ों का वास्तु के अनुसार होना क्यों ज़रूरी है?

यह भी पढ़ें- Vastu tips for wealth: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तकिए के नीचे क्या रखकर सोना चाहिए ?

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel