facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  festivals  do not do this work even by mistake on akshaya tritiya 2025 maa lakshmi will get angry

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया को भूल से भी न करें ये काम, माता लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Akshaya Tritiya 2025:  हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. इस अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है.

Akshaya Tritiya 2025
Akshaya Tritiya 2025:  हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. इस अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन पूरे साल में शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है. इस दिन को त्रेता युग का आरंभ भी माना जाता है. इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को पड़ रही है. इस दिन को देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ काम वर्जित होते हैं क्योंकि इन्हें करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. तो ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए. क्रोध न करें अगर आप देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन बिल्कुल भी क्रोध न करें. इसके अलावा देवी लक्ष्मी की पूजा के दौरान अशांति न फैलाएं. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी. इसलिए इस दिन शांत मन और पूरी श्रद्धा से मां की पूजा करनी चाहिए।

दूसरों का बुरा न सोचें

जो व्यक्ति हमेशा दूसरों का बुरा चाहता है, ऐसे लोगों के साथ देवी लक्ष्मी कभी नहीं रहती हैं। इसलिए कभी किसी का बुरा न सोचें। साथ ही अक्षय तृतीया के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने के बाद जरूरतमंदों को दान और भोजन देना चाहिए।

घर को अंधेरे में न रखें

मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन घर का कोई भी कोना अंधेरे में नहीं रखना चाहिए। अगर घर के किसी हिस्से में अंधेरा है तो वहां एक दीया जरूर जलाएं। इससे आपके घर में हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

खाली हाथ घर न लौटें

अगर आप अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने निकले हैं, तो खाली हाथ न लौटें। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन चांदी या सोने से बनी कोई चीज घर लेकर आएं। लेकिन, अगर महंगे आभूषण खरीदना संभव न हो, तो आप धातु से बनी कोई चीज भी घर ला सकते हैं।

पवित्रता का रखें खास ख्याल

अक्षय तृतीया के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी काम निपटाकर स्नान करें। इसके बाद साफ कपड़े पहनें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, इसलिए पवित्रता का पूरा ख्याल रखें।

पवित्र होकर तुलसी तोड़ें

हिंदू धर्म में तुलसी का खास महत्व है। साथ ही यह भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसलिए बिना नहाए तुलसी के पत्ते कभी नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

व्रत न तोड़ें-

पौराणिक मान्यता है कि अगर आप लंबे समय से व्रत रख रहे हैं तो अक्षय तृतीया के दिन व्रत न तोड़ें। इसे शुभ नहीं माना जाता है।

उधार लेना-

अक्षय तृतीया के दिन अपनी कमाई से कोई भी वस्तु खरीदें, उधार न लें। ऐसा करने से लक्ष्मी जी घर से चली जाती हैं। साथ ही इस दिन किसी को उधार या पैसे उधार देना भी अशुभ माना जाता है।

इन चीजों का सेवन न करें-

अक्षय तृतीया को बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है। इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें। ऐसा करने से आर्थिक संकट मंडराने लगता है। बरकत खत्म हो जाती है। लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।

न करें ये गलती-

अक्षय तृतीया पर वाद-विवाद न करें। किसी को शारीरिक या मानसिक रूप से कष्ट न पहुंचाएं। दुख न दें। महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान न करें। अपने घर आए मूक पशु-पक्षियों और जरूरतमंदों को खाना खिलाए बिना न विदा करें।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel