Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि यदि वास्तु के नियमानुसार, कोई कार्य किया जाए, तो उसमें जरूर सफलता मिलती है। साथ ही घर में तरक्की भी होती है।
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि यदि वास्तु के नियमानुसार, कोई कार्य किया जाए, तो उसमें जरूर सफलता मिलती है। साथ ही घर में तरक्की भी होती है। वही वास्तु शास्त्र के निमयों को न पालने करने पर घर में वास्तु दोष लगने लगता है। साथ ही घर में तरह-तरह की परेशानियां भी आने लगती है। यदि आप भी अपने बच्चों का कमरा बनवा रहे हैं, तो बच्चों के स्टडी रूम के रंगों पर जरूर ध्यान दें। वास्तु के अनुसार कौन से रंग शुभ माने जाते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चों की स्टडी रूम बनवाते समय माता-पिता को इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि बच्चे के स्टडी रूम का कलर कौन सा होना चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र में कलर को लेकर भी नियम बताया गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बच्चे के स्टड़ी रूम किस रंग का होना चाहिए। ताकि बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर सकें।
वास्तु के अनुसार स्टडी रूम का रंग करवाएं
सिर्फ स्टडी रूम में अच्छी किताबें रखने से यह तय नहीं होता कि बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा या नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र का भी बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार बच्चों के कमरे का रंग हल्का हरा या हल्का नीला या हल्का पीला होना चाहिए।
Trending Video
ये रंग दिमाग को एकाग्र रखने में मदद करते हैं
ये सभी रंग बच्चों के कमरे के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। ये सभी रंग एकाग्रता बढ़ाने में मदद करते हैं। बच्चों के कमरे का रंग हल्का रखना चाहिए, ताकि बच्चों का दिमाग शांत रहे और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रहे। हरा रंग बुद्धि के देवता गणेश जी से जुड़ा हुआ है। इसलिए ये दोनों ही रंग बच्चों के कमरे के लिए सही माने जाते हैं।