facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu niyam for tawa there vastu rule keeping tawa in kitchen one mistake can lead to troubles

Vastu Niyam For Tawa: रसोई घर में तवा रखने के भी होते हैं वास्तु नियम, एक गलती से झेलनी पड़ सकती है मुसिबतें

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vastu Niyam For Tawa: वास्तु शास्त्र में हर एक बात का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। बता दें कि घर में किचन घर को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है । मान्यता है कि घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा यहीं से प्रवाहित होती है

Vastu Niyam For Tawa
Vastu Niyam For Tawa: वास्तु शास्त्र में हर एक बात का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। बता दें कि घर में किचन घर को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है । मान्यता है कि घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा यहीं से प्रवाहित होती है, क्योंकि यहीं पर हम खाना बनाते हैं और परिवार के सभी सदस्य खाना खाते हैं जिसका असर हमारे मन पर पड़ता है। इसलिए रसोई घर का वास्तु सही होना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि अगर वास्तु सही होगा तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और अगर रसोई घर में वास्तु दोष होगा तो पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल जाएगी।

इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर का वास्तु सही होना चाहिए। इसके लिए घर के रसोई घर में साफ-सफाई, दिशा और रखी जाने वाली चीजों का बहुत ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। अगर रसोई घर का वास्तु सही है तो घर में खुशियां बनी रहती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रसोई घर में मौजूद रोटी सेकने वाला तवा आपके जीवन की दिशा को बदल सकता है।

दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में मौजूद बर्तनों का ग्रहों से खास कनेक्शन होता है। तवे को राहु ग्रह का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि वास्तु शास्त्र में तवे से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिन्हें आप अपनाकर अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि के साथ खुशियां भी ला सकते हैं। लेकिन यदि आप तवे से जुड़े कोई भी गलती करते हैं या किसी भी नियमों की अनदेखा करते हैं, तो ऐसे में आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है। तो आइए इस खबर में तवे से जुड़े उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

तवे को इस्तेमाल करने के बाद व्यवस्थित रखें

दिन हो या रात, तवे को इस्तेमाल करने के बाद कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से राहु नाराज होते हैं। खासकर रात को गंदे तवे को सिंक में रखने से राहु का प्रकोप बढ़ सकता है, जिसका असर घर के पुरुष सदस्यों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए रात को तवे को कभी भी गंदा न छोड़ें।

गर्म तवे पर पानी न डालें

वास्तु कहता है कि राहु का संबंध तवे से और चंद्रमा का संबंध पानी से है। ये एक-दूसरे के शत्रु ग्रह हैं। जब गर्म तवे पर पानी डाला जाता है, तो इस टकराव से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे घर में बीमारियां और मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए तवे को हमेशा ठंडा करके धोना चाहिए।

तवे को गैस पर न छोड़ें

बहुत सारे लोग खाना बनाने के बाद तवे को गैस के चूल्हे पर ही छोड़ देते हैं। लेकिन इस तरह के आदत वास्तु के नियमों के खिलाफ है। बता दें कि ऐसा करने से वास्तु दोष पैदा करती है। वास्तु के नियमानुसार, तवे को ठंडा होने के लिए स्टैंड पर रख दें और बाद में उसे अच्छी तरह धोकर सुखा लें।

तवे पर नमक छिड़कना शुभ होता है

हर सुबह जब आप पहली बार तवे का इस्तेमाल करें तो उस पर थोड़ा सा सादा नमक छिड़क दें। इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। बाद में उस नमक को साफ करके रोटी बना लें।

यह भी पढ़ें- Matka Keep Right Direction : घर में मटका रखते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना लग सकता है वास्तु दोष

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Business: ऑफिस या दुकान के इस दिशा में बनाए कैश काउंटर, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel