विज्ञापन
Home  astrology  vastu  secret direction these vastu defects in house lead to decrease in child happiness know what is its effect

Secret Direction: घर के इन वास्तु दोषों से आ जाती है संतान सुख में कमी, जानिए इसका क्या पड़ता है प्रभाव

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Secret Direction: हर व्यक्ति अपने घर में शांति, प्रेम और उन्नति चाहता है। हम सभी अपने परिवार के साथ ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं, जहां हर दिन नई रोशनी के साथ शुरू हो और हर रात शांति के साथ खत्म हो।

Secret Direction
Secret Direction: हर व्यक्ति अपने घर में शांति, प्रेम और उन्नति चाहता है। हम सभी अपने परिवार के साथ ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं, जहां हर दिन नई रोशनी के साथ शुरू हो और हर रात शांति के साथ खत्म हो। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर में बिना किसी वजह के तनाव रहता है, काम बीच में ही रुक जाता है या फिर लंबे समय से संतान का सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कई बार हम बाहरी कारणों को जिम्मेदार मान लेते हैं, लेकिन असली वजह हमारे घर के अंदर ही छिपी होती है, दिशाओं का संतुलन।

घर की हर दिशा का अपना अलग प्रभाव होता है। इनमें से एक बेहद खास दिशा है ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व और पूर्व के बीच की दिशा। इसे अंग्रेजी में ईस्ट-नॉर्थ-ईस्ट कहते हैं। लोग अक्सर इस दिशा को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही वो कोना है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

जब यह दिशा साफ, हल्की और शांत होती है, तो घर में सुख-शांति बनी रहती है। यह दिशा खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, जो माता-पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं या संतान का सुख चाहते हैं।

स्टोर रूम या भारी सामान

लेकिन जब इस स्थान पर शौचालय, स्टोर रूम या भारी सामान रखा जाता है, या इस दिशा में लाल, पीले या ग्रे रंग का अत्यधिक प्रयोग किया जाता है, तो इसका सीधा असर घर के सभी सदस्यों की खुशियों पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार इन दोषों के कारण महिलाओं को बार-बार गर्भधारण करने में समस्याएं आने लगती हैं। इसके साथ ही संतान से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी बनी रहती हैं। जिसका असली कारण यह ऊर्जा अवरोध हो सकता है।

दिशा को हल्का और साफ रखें

इसलिए सबसे पहले इस दिशा को हल्का और साफ रखें। यहां सफेद, हल्का नीला या क्रीम रंग का प्रयोग लाभकारी होता है। अगर यहां किचन या बाथरूम है और उसे हटाना संभव नहीं है, तो ऐसे में आप वास्तु उपायों से उस चीज को संतुलन बनाने की कोशिश करें।

पुराना तनाव खत्म होता है

आप देखेंगे कि जब यह दिशा सही हो जाती है, तो बिना किसी बड़े बदलाव के घर का माहौल बदलने लगता है। घर में बच्चों की किलकारियां गूंजने लगती हैं, पुराना तनाव खत्म होता है और एक नई ऊर्जा का एहसास होता है।

यह भी पढ़ें- Mithun Sankranti 2025: मिथुन संक्रांति पर खुलेंगे भाग्य के द्वार, जानें इसका महत्व और पूजा विधि

यह भी पढ़ें- Sankashti Ganesh Chaturthi: क्यों मनाई जाती है संकष्टी गणेश चतुर्थी? जानें व्रत का महत्व और पूजन विधि

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel